सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर : आईफोन और स्कूटी लेकर गांजा बेचने निकले दो युवकों को पुलिस (Bhilai Ganja Smuggling) ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.510 किलोग्राम गांजा, आईफोन और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Shaheed Pitru Tarpan : महादेव घाट पर महिलाओं ने किया शहीदों का पितृ तर्पण, 2019 से निभा रहीं परंपरा
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नयापारा मोड़ के पास दो युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, युवक गंजपारा नदी रोड के पास स्कूटी खड़ी कर गांजे के खरीदार तलाश रहे थे।
दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रामकुमार विश्वकर्मा (19), निवासी महान चौक अंजोरा, और हर्ष साहू (18), निवासी कबीर चौक, शीतलापारा अंजोरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के रूप में की है। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.510 किलोग्राम गांजा और आईफोन बरामद किया गया। गांजा तस्करी के आरोप (Bhilai Ganja Smuggling) में दोनों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : Raipur Women International Cricket : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे महिला इंटरनेशनल मैच
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने गांजा, आईफोन और स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Cases Withdrawal : 5 नवंबर तक राज्य स्तरीय बैठक, नक्सल प्रकरणों की वापसी और पुनर्वास में आएगी तेजी



