CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

By Newsdesk Admin
06/11/2026
Share
Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज
Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

सीजी भास्कर, बिलासपुर, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पाटन विधानसभा चुनाव (Vijay Baghel Election Petition) को चुनौती देने वाली याचिका में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुर्ग सांसद और याचिकाकर्ता विजय बघेल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने उनका प्रतिपरीक्षण किया। सुनवाई के दौरान साक्ष्य के तौर पर जमा सीलबंद मोबाइल फोन को भी कोर्ट की अनुमति से चार्ज किया गया। करीब एक घंटे 15 मिनट की चार्जिंग के बाद मोबाइल 13 प्रतिशत तक चार्ज हुआ। अब मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को होगी।

Contents
  • सांसद से हुए सवाल-जवाब
  • कोर्ट में मोबाइल हुआ चार्ज
  • क्या है चुनावी विवाद
  • 17 नवंबर को अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें : Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

 

सांसद से हुए सवाल-जवाब

5 नवंबर को जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई। की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता टीके झा और अधिवक्ता अमन ताम्रकार उपस्थित रहे। वहीं भूपेश बघेल की ओर से अधिवक्ता मयंक जैन, नवलेन्दु कुमार, हर्षवर्धन परगनिहा, मनुभा शंकर और अभिषेक पांडेय ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान विजय बघेल का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद भूपेश बघेल के अधिवक्ताओं ने उनसे चुनाव याचिका से जुड़े तथ्यों पर सवाल-जवाब किए। प्रतिपरीक्षण की प्रक्रिया अगली सुनवाई में भी जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : Shankaracharya Visit :  8 नवंबर को कवर्धा पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत

 

कोर्ट में मोबाइल हुआ चार्ज

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से आवेदन क्रमांक 9/2026 पेश किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता टीके झा ने बताया कि चुनाव याचिका के साथ 17 जनवरी 2024 को मोबाइल फोन को साक्ष्य के रूप में आर्टिकल ए-1 के तहत सीलबंद लिफाफे में जमा किया गया था। लंबे समय तक बंद रहने के कारण मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने की आशंका थी। इसलिए सभी पक्षों की मौजूदगी में उसे चार्ज करने की अनुमति मांगी गई। भूपेश बघेल की ओर से इस पर कोई आपत्ति नहीं की गई।

कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए मोबाइल को सीलबंद लिफाफे से निकालकर चार्ज करने की अनुमति दी। दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक मोबाइल चार्जिंग केबल से जुड़ा रहा। बेंच रीडर और तकनीकी कर्मचारी कृष्णा निषाद की निगरानी में मोबाइल की बैटरी 13 प्रतिशत तक चार्ज हुई। इसके बाद मोबाइल बंद कर दोबारा सीलबंद कर दिया गया। सील पर विजय बघेल, उनके अधिवक्ता और भूपेश बघेल के अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किए।

 

यह भी पढ़ें : Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन

 

क्या है चुनावी विवाद

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने वर्ष 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की थी। इसमें पाटन विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। याचिका के मुताबिक, मतदान से पहले प्रचार बंद होने की निर्धारित अवधि में भूपेश बघेल ने समर्थकों के साथ पाटन क्षेत्र में रैली और रोड शो किया था। इस दौरान चुनावी नारे लगाने और मतदाताओं से वोट मांगने का आरोप है। याचिकाकर्ता का दावा है कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का उल्लंघन था। इस गतिविधि का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पेश किए जाने की बात कही गई है। याचिका में भूपेश बघेल का निर्वाचन निरस्त करने की मांग की गई है। हालांकि, ये याचिकाकर्ता के आरोप हैं और इन पर अदालत में साक्ष्य एवं सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

 

17 नवंबर को अगली सुनवाई

हाई कोर्ट ने पक्षकारों की सहमति से मामले को 17 नवंबर 2026 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। उस दिन विजय बघेल के प्रतिपरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

यह भी पढ़ें :  Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
Religiouseligious Freedom Case : गांवों में ईसाइयों पर प्रवेश रोक का बवंडर…! हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
Illegal Opium Cultivation: भाजपा नेता के खेत में उग रही अफीम की फसल का भंडाफोड़, करोड़ों की खेती जब्त
Raipur Police Commissionerate : कमिश्नरेट लागू होते ही हिली पुलिस व्यवस्था, रायपुर में रातों-रात बदले गए बड़े चेहरे
CM Vishnu Deo Sai Nuapada Rally : नुआपाड़ा में सीएम साय की जनसभा कल, 10 नवंबर से रहेंगे गुजरात दौरे पर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज
Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पाटन विधानसभा चुनाव (Vijay…

Durg Police
Durg Police :  भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त

अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार
Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

बीजापुर के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई (Bijapur…

Shankaracharya Visit
Shankaracharya Visit :  8 नवंबर को कवर्धा पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 8 नवंबर को…

Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन
Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?