सीजी भास्कर, 16 जुलाई। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच गरियाबंद जिले के किसानों को अब खाद और बीज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में कृषि आदान उपलब्ध होने और टोकन व्यवस्था समाप्त होने से किसानों को एक ही बार में जरूरी सामग्री मिल रही है। इससे खेती की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली है। (Kharif Farming)
नई व्यवस्था का लाभ मिलने से किसानों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। बार बार समिति के चक्कर लगाने की परेशानी खत्म होने के बाद किसान समय पर बुवाई की तैयारी पूरी कर पा रहे हैं। कई किसानों ने इस व्यवस्था को खेती के लिए राहतभरा कदम बताया है।
इसे भी पढ़ें : Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

सहकारी समितियों में उपलब्ध कराया जा रहा पर्याप्त भंडार Kharif Farming
राज्य सरकार की पहल के तहत खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सहकारी समितियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है। साथ ही मांग के अनुसार नियमित आपूर्ति और उपलब्धता की निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
टोकन खत्म होने से मिली राहत
नई व्यवस्था के तहत टोकन प्रणाली समाप्त कर दी गई है। अब किसानों को आवश्यकता के अनुसार एकमुश्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे वितरण प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनी है तथा किसानों को बार बार इंतजार नहीं करना पड़ रहा।
इसे भी पढ़ें : Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
किसान ने साझा किया अनुभव : Kharif Farming
ग्राम मुड़तराई जेंजरा निवासी किसान गोपाल राम वर्मा ने जेंजरा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से यूरिया, डीएपी और प्रमाणित सरना धान बीज की चार बोरी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी कृषि सामग्री एक ही स्थान पर समय पर मिलने से बुवाई की तैयारी बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकी।

यह भी पढ़ें : Collector Vilas Bhonskar Order : अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी खाद बीज समितियां…कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
उन्होंने कहा कि पहले खाद और बीज के लिए अलग अलग समय पर आना (Kharif Farming) पड़ता था और कई बार टोकन का इंतजार करना पड़ता था। अब एक साथ सामग्री मिलने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
किसानों ने जताया आभार
गोपाल राम वर्मा ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई नई व्यवस्था और समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था से खेती का काम समय पर पूरा करना आसान हो गया है।
रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh River Conservation : छत्तीसगढ़ की 19 नदियों को बचाने की तैयारी तेज, बनेगी विशेषज्ञ समिति



