CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहली बार 100 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा, स्पैरो कंपनी से 60% ज्यादा टैक्स की हुई वसूली

पहली बार 100 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा, स्पैरो कंपनी से 60% ज्यादा टैक्स की हुई वसूली

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। बिलासपुर के इतिहास में पहली बार नगर निगम 100 करोड़ राजस्व वसूलने के करीब पहुंच गया है। पुराने अपने सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए नगर निगम ने 31 मार्च तक समस्त राजस्व आय में 5% तक की वृद्धि करते हुए 90 करोड़ 11 लाख की वसूला है।

शासन कर भुगतान में एक महीने 30 अप्रैल तक दिए छूट के बाद यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचने का दावा कर रहा है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी आरआई और एआरआई की मीटिंग लेकर 30 अप्रैल तक सभी टैक्स वसूली पूरा करने के निर्देश दिए।

पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने संपत्तिकर, समेकित यूजर चार्ज, भूखण्ड, दुकान, नीलामी, किराया समेत अन्य स्त्रोत को मिलाकर 87 करोड़ की वसूल किया था। लेकिन, इस साल पूर्व निर्धारित तिथि 31 मार्च तक 90 करोड़ 11 लाख की वसूली की है।

खास बात यह है कि राजस्व का मुख्य आधार संपत्तिकर, समेकित और यूजर चार्ज को मिलाकर 56 करोड़ 5 लाख वसूला गया है जो पिछले साल की अपेक्षा 41 प्रतिशत अधिक है।

30 अप्रैल तक 50% तक आंकड़ा पहुंचने की उम्मीद

30 अप्रैल तक आंकड़ा 50% तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल इन तीनों को मिलाकर 40 करोड़ की वसूली की गई थी। हर साल दुकान, भूखण्ड, किराया समेत अन्य स्त्रोत को मिलाकर आंकड़ा औसतन 80 करोड़ के आसपास तक पहुंचता था।

लेकिन, इस बार इन स्त्रोतों से कम बल्कि मुख्य राजस्व से अधिक वसूली हुई है, जिसे अकेले निगम के राजस्व अमले ने वसूला है। बता दें कि पिछले साल तक निजी कंपनी स्पैरो और कुछ क्षेत्रों में निगम वसूलता था, जिसके बाद भी वसूली में वृद्धि नहीं ला सके थे।

स्पैरो के क्षेत्र में 60% अधिक वसूली

नगर निगम ने टैक्स वसूली का जिम्मा स्पैरो कंपनी को दिया था, जिसके लिए लाखों रुपए खर्च भी किए गए। लेकिन, टैक्स वसूली में स्पैरो कंपनी सफल नहीं हो सकी। जिन क्षेत्रों में स्पैरो कंपनी को टैक्स वसूली करने का काम दिया गया था। वहां से अब तक निगम के अमले ने इस साल औसत 60% बढ़ोतरी की है।

अभियान और मॉनिटरिंग से मिली सफलता

पहली बार 100 करोड़ वसूली के करीब पहुंचे नगर निगम ने करीब 8 माह पूर्व से ही निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश में अभियान शुरू कर दिया था।

डोर टू डोर संपर्क, शिविर, बड़े बकायादारों से सख्ती और नवाचार के साथ ही ऑनलाइन सुविधा से निगम अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा है। राजस्व वसूली को एक प्रकार से अभियान का रूप देते हुए लगातार मॉनिटरिंग की गई।
Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान
Bal Sanskar Summer Camp : हरे माधव दरबार में बाल संस्कार समर कैंप का शुभारंभ
Body of woman exhumed on dowry harassment charges : मायके पक्ष बोला- मारपीट कर की हत्या, पति ने बीमारी से मौत बताई
Petrol Pump Dispute UP : रिवाल्वर तान कर युवती बोली- इतनी गोलियां मारूंगी…घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…
Bhilai News : दुर्घटना का शिकार सचिन घर का इकलौता बेटा, गोकुल नगर में सन्नाटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?