सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। नंदिनी-अहिवारा में विजयादशमी का उत्सव इस बार भी पूरे उत्साह के साथ (Dussehra Celebration) मनाया गया। नंदिनी नगर के दशहरा मैदान यानी 07 तारीख ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। शानदार आतिशबाजी ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।

आतिशबाजी के बीच हुआ पुतला दहन Dussehra Celebration
दशहरा मैदान में उत्सव के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुतला दहन के साथ बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया। यह आयोजन क्षेत्र की छह दशक से अधिक पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।
आस्था और परंपरा से जुड़ा आयोजन
नंदिनी-अहिवारा में दशहरा उत्सव पिछले 62 वर्षों से मनाया (Dussehra Celebration) जा रहा है। यह आयोजन केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें…Rajnandgaon Shivnath River Case : घूमने ले गया पति, सुबह नदी में मिली पत्नी की लाश; हत्या के आरोप में हिरासत
समिति और प्रशासन का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय दशहरा समिति, नंदिनी माइंस के बीएसपी प्रबंधन और नंदिनी पुलिस का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं…Ahivara Bus Stand : अहिवारा बस स्टैंड में अवैध पार्किंग से परेशानी, सड़क पर खड़ी गाड़ियों से बसों का रास्ता बाधित
रिपोर्टर – गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



