CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Siyadevi Reservoir Eco Tourism : सियादेवी जलाशय बनेगा इको-टूरिज्म केन्द्र, एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

Siyadevi Reservoir Eco Tourism : सियादेवी जलाशय बनेगा इको-टूरिज्म केन्द्र, एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। मनोरम प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित सियादेवी जलाशय को इको-टूरिज्म केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सियादेवी जलाशय (Siyadevi Reservoir Eco Tourism) का नैसर्गिक सौंदर्य, शांत वातावरण और प्राकृतिक संरचना इसे पर्यटन की दृष्टि से एक आकर्षक एवं रमणीय स्थल बनाती है। गुरूर विकासखंड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय में नवस्थापित एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का शुभारंभ कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने फीता काटकर एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सियादेवी जलाशय (Siyadevi Reservoir Eco Tourism) क्षेत्र में शुरू किया गया यह केन्द्र न केवल जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण बनेगा, बल्कि इससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह पहल युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

सियादेवी जलाशय क्षेत्र का विकास इको-टूरिज्म की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से इस पर्यटन स्थल की स्वच्छता, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही क्षेत्रीय विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं नहर मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने की बात भी कही, ताकि सियादेवी जलाशय (Siyadevi Reservoir Eco Tourism) को स्थायी पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा सके।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से प्रारंभ किया गया यह एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव और दूरदर्शी पहल है। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा ने इस प्रयास को जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने सियादेवी जलाशय क्षेत्र के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने बैम्बू राफ्टिंग के माध्यम से जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा पर्यटक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Tyre Factory Blast : खरसिया की टायर फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, प्रशासन हरकत में
Half Electricity Bill Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा, अब इतने यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ
सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 की मौत…
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..
Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?