CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress leader’s son’s murder revealed : 3 आरोपी गिरफ्तार, कारोबार और रंजिश बनी मर्डर की वजह

Congress leader’s son’s murder revealed : 3 आरोपी गिरफ्तार, कारोबार और रंजिश बनी मर्डर की वजह

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 मई। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे आयुष कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबार की प्रतिस्पर्धा, पैसों का विवाद और पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार बताया जा रहा है। (Congress leader’s son’s murder revealed)

Contents
  • वारदात के बाद गुजरात भागे आरोपी
  • घर में घुसकर की गई थी फायरिंग : Congress leader’s son’s murder revealed

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की है, जहां 23 अप्रैल की रात तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसकर गोलीबारी कर फरार हो गए थे। हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया था।

कारोबार और रसूख से बढ़ी दुश्मनी ; Congress leader’s son’s murder revealed

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आयुष अपने पिता के रेत और गिट्टी के कारोबार को संभाल रहा था। हाल के दिनों में उसका प्रभाव और आर्थिक स्थिति तेजी से बढ़ रही थी, जिससे आरोपी उससे दुश्मनी रखने लगे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी भूषण बघेल ने पहले भी आयुष के पिता सम्मेलाल कश्यप की हत्या के लिए सुपारी ली थी, लेकिन उस समय वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका। बाद में आरोपियों ने मिलकर आयुष और उसके परिवार को निशाना बनाने की योजना बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत कुमार बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल, मैगजीन और बाइक बरामद की है।

वारदात के बाद गुजरात भागे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुजरात भाग गए थे और वहां काम करने लगे थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ बुलाया, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में दबिश दी। जांच के दौरान 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

पुलिस के अनुसार घटना वाली रात आरोपियों ने पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर घर में घुसकर परिवार को निशाना बनाया।

घर में घुसकर की गई थी फायरिंग : Congress leader’s son’s murder revealed

घटना के समय आयुष अपने भाई और बहन के साथ कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने पहले माता-पिता को कमरे में बंद किया और फिर आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके सिर और सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली लगी थी। वारदात के बाद आरोपी घर से नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस का कहना है कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश अभी जारी है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

अस्पताल में गोलियों की बौछार: इलाज के लिए आए कैदी की सरेआम हत्या
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल
False Accusation Impact : 39 साल की जंग के बाद मिला इंसाफ, ₹100 की रिश्वत में फंसाए गए जागेश्वर अब 83 की उम्र में बेकसूर
Strict Action against Illegal Mining : मौत की सुरंगों पर प्रहार, माफियाओं का साम्राज्य ध्वस्त
Tree Plantation Korea : 42 ग्राम पंचायतों में एक साथ 24 हजार पौधे, कोरिया बना क्लीन एंड ग्रीन मॉडल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?