CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share
Green Manure
Green Manure

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :   खेतों की घटती उर्वराशक्ति और बढ़ती खेती लागत के बीच महासमुंद जिले के किसान अब हरी खाद (ढैंचा) को अपनाकर टिकाऊ खेती (Green Manure) की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Contents
  • ढैंचा से खेतों को मिल रही नई ताकत
  • रासायनिक खाद पर निर्भरता होगी कम
  • सूखे में भी फसलों को मिलेगा फायदा
  • कृषि विभाग की किसानों से अपील

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग ने खेत बचाओ अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में किसानों को ढैंचा की खेती के लिए जागरूक किया है। अभियान के तहत जिले में 376 हेक्टेयर क्षेत्र में 103 क्विंटल ढैंचा बीज का वितरण किया गया है। इससे 813 किसान हरी खाद तकनीक का लाभ ले रहे हैं।

ढैंचा से खेतों को मिल रही नई ताकत

कृषि विभाग के मार्गदर्शन में किसानों ने ढैंचा की बुवाई कर फूल आने से पहले इसे खेत में पलट दिया है। इसके सड़ने के बाद बनने वाली जैविक खाद से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होगी और उसी खेत में धान सहित अन्य खरीफ फसलों का उत्पादन किया जाएगा।

विकासखंड बसना के ग्राम बड़ेसाजापाली के किसान हिमांशु बंजारे ने बताया कि उन्होंने अपने 0.80 हेक्टेयर खेत में ढैंचा की हरी खाद फसल लगाई है। उनका कहना है कि जैविक खेती अपनाने से खेती की लागत कम होगी और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा।

इसी तरह पिथौरा विकासखंड के ग्राम कौहाकुड़ा के किसान रूक्मण नायक ने 7 एकड़ भूमि में और बसना के ग्राम भौंरादादर के किसान गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा की बुवाई की है।

रासायनिक खाद पर निर्भरता होगी कम

हरी खाद का उपयोग करने वाले किसानों का कहना है कि इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ेगी और खेती की लागत में कमी आएगी।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ढैंचा एक दलहनी हरी खाद फसल है, जो वातावरण से नाइट्रोजन को मिट्टी में पहुंचाने में सहायक होती है। इससे फास्फोरस, जिंक और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है।

ढैंचा के सड़ने से बनने वाला ह्यूमस मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, जिससे हवा और पानी का बेहतर संचार होता है। इससे फसलों की जड़ों का विकास अच्छा होता है और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।

सूखे में भी फसलों को मिलेगा फायदा

हरी खाद मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। जैविक पदार्थ मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम होती है और फसलें कम पानी की स्थिति में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

कृषि विभाग की किसानों से अपील

उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने किसानों से अपील की है कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई से पहले ढैंचा, सनई और अन्य हरी खाद वाली फसलों का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि हरी खाद अपनाने से मिट्टी की दीर्घकालीन उर्वराशक्ति बनी रहती है, रासायनिक उर्वरकों पर खर्च कम होता है और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलता है।

Tree Plantation Korea : 42 ग्राम पंचायतों में एक साथ 24 हजार पौधे, कोरिया बना क्लीन एंड ग्रीन मॉडल
Chhattisgarh Coal Levy Scam : अंतिम चार्जशीट आज पेश होगी, नेताओं-अफसरों पर करोड़ों के लेनदेन का दावा
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी
Drug Inspection : दुर्ग में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत हड़कंप, ड्रग विभाग की रेड में 3 मेडिकल स्टोर नपे
Modern Education City : प्रदेश के इस जिले में बनेगी 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एजुकेशन सिटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र और परिसीमन का सीएम साय ने किया स्वागत! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना
Vishnu Deo Sai Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र और परिसीमन का सीएम साय ने किया स्वागत! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai Delimitation…

CM Vishnu Deo Sai Farmers Bonus : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सीएम साय का ऐतिहासिक ऐलान! बोले- 'मैं खुद किसान का बेटा हूं'
CM Vishnu Deo Sai Farmers Bonus : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सीएम साय का ऐतिहासिक ऐलान! बोले- ‘मैं खुद किसान का बेटा हूं’

छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के हित में मुख्यमंत्री विष्णु…

Bhilai Nagar Nigam News : घोटाले की जांच शुरू होने पर अनोखा जश्न,  घोड़े पर दूल्हे की तरह सवार होकर नगर निगम पहुंचे पार्षद संतोष मौर्य! 
Bhilai Nagar Nigam News : घोटाले की जांच शुरू होने पर अनोखा जश्न,  घोड़े पर दूल्हे की तरह सवार होकर नगर निगम पहुंचे पार्षद संतोष मौर्य! 

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद संतोष मौर्य (Bhilai…

Sonepur Mela 2 Crore Buffalo : 2 करोड़ रुपये का भैंसा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें! मालिक की शर्त सुनकर हर कोई हैरान
Sonepur Mela 2 Crore Buffalo : 2 करोड़ रुपये का भैंसा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें! मालिक की शर्त सुनकर हर कोई हैरान

एशिया के सबसे बड़े पारंपरिक पशु मेले यानी…

Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें
Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें

शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?