CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share

सीजी भास्कर​, 15 अप्रैल। गौरेला क्षेत्र के पीपरखुंटी गांव में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और फिर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया है। (Marriage fraud)

Contents
  • Marriage fraud: युवती को धोखे से खिलाई गर्भपात की दवा
  • पंचायत के फैसले को ठुकरा कर युवती को धमकाता रहा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीपरखुंटी निवासी कमलेश पोर्ते (23) ने नवंबर 2025 से युवती को अपनी बातों में फंसाकर और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे शादी का भरोसा देते हुए ग्राम पकरिया स्थित अपने एक परिचित के घर ले गया। (Marriage fraud)

Marriage fraud: युवती को धोखे से खिलाई गर्भपात की दवा

वहां आरोपी ने धोखे से युवती को गर्भपात की दवा खिला दी। गर्भपात होने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने अपने वादे से मुकरते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

पंचायत के फैसले को ठुकरा कर युवती को धमकाता रहा

विवाद बढ़ने पर इस मामले को सुलझाने के लिए ग्राम स्तर पर पंच-सरपंचों की मौजूदगी में एक सामाजिक बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी ने पंचायत के फैसले को ठुकरा दिया और पीड़िता को डराना-धमकाना जारी रखा। फिर पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। (Marriage fraud)

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कमलेश पोर्ते को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेंड्रारोड न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Marriage fraud)

बीयू इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की धमकी दी, सीनियर पर रैगिंग और शराब पार्टी का आरोप..
स्कूल की छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़ कर दी पिटाई, बनाया विडियो, पिता ने छात्रा को मारा, जांच में जुटी पुलिस
Naxalite Surrender : बंदूक के सहारे क्रांति का दावा कर धरती को खून से रंगा, अब खुद की बारी आई तो रहम करो सरकार…!
Doctor’s achivement: इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी सफलता
दर्दनाक घटना : स्पर्श में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचलते हुए चली गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी
Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव (Forest…

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार
Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

छत्तीसगढ़ में नारियल की खेती (Coconut Business Chhattisgarh)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?