CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए नये भारत के निर्माण में बनें सहयोगी-रिकेश सेन

संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए नये भारत के निर्माण में बनें सहयोगी-रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
26/01/2025
Share

भिलाई संगठन में समावेशी भाव लेकर कार्य करते रहें-पुरषोत्तम देवांगन

भाजपा भिलाई जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

भिलाई नगर, 26 जनवरी। आज भाजपा भिलाई जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने की। विधायक रिकेश सेन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज यह दिवस हम सबके लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि विपक्ष के द्वारा संविधान को लेकर जो दुष्प्रचार किया जा रहा था उस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि संविधान को किसी भी प्रकार से छेड़ा नहीं जायेगा इसलिए आने वाले समय हम सब संविधान के अनुरूप राष्ट्रीय हित में कार्य करते हुए नये भारत के निर्माण में सहयोगी बनेंगे।

जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित एवं अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति की चिंता करते हुए कार्य करने वाली पार्टी है इसलिए भिलाई संगठन में समावेशी भाव को लेकर आगे का कार्य करते हुए हम सभी संगठन के और बेहतर तथा मजबूत निर्माण में अवश्य सहयोगी बनेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू तथा अभार कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से बिरेन्द्र साहू, शंकरलाल देवांगन, योगेन्द्र सिंह, खिलावन साहू, एस एन सिंह, अरविंद जैन, श्रीमती तुलसी साहू, बिजेन्द्र सिंह तथा रामखिलावन वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, विजय जायसवाल, के गणपति, दिलीप पटेल, श्रीमती उपासना साहू, किर्ती नायक, अमिता बंजारे, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, भगवान अग्रवाल, सुन्दर लाल साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, शिवसागर मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, प्रेमचंद देवांगन, रश्मि सिंह, स्वीटी कौशिक, गीता विश्वकर्मा, सरला आचार्य, शाहिदा परवीन, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित साहू, राम निर्मलकर, घनश्याम साहू, महेन्द्र शर्मा, मनोज तिवारी, सत्यम व्यास, गजानंद बंछोर, विजय सिंह, त्रिलोचन सिंह, मुन्ना आर्य, विनोद गुप्ता, केशव पटेल, नरेश यादव, रश्मि साव, स्नेहा शुक्ला, मनमीत कौर, पूर्णिमा ठाकुर, लक्ष्मी बघेल, मनीष पिपरोल, विनोद विश्वकर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुनील मौर्या, आकाश ठाकुर, विजय शुक्ला, स्वाति साहू, राजेश सिंह, बद्री प्रसाद, राजू साव, सूर्यकांत पाण्डेय, प्रशांत अकांत, सुब्रतो दास गुप्ता, मदन सेन, के रुद्रमूर्ति सहित भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Suspected bomb material found in Raipur’s Ravabhata : पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर तैनात
दर्दनाक खबर : करमा-धरमा पर्व पर नहाने तालाब में उतरीं 4 लड़कियों की डूबने से मौत, 12 से 15 वर्ष की बच्चियां एक-दूसरे को बचाने के चक्कर हुईं बड़े हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम
रायपुर एसपी को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, रिटायरमेंट लाभ पर रोक मामले में मांगा जवाब
होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की इनसाइड स्टोरी
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया तैयारियों का जायजा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?