CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 5 खाईवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। (Online cricket betting racket busted)

Contents
  • पहली कार्रवाई: ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में चल रहा था सट्टा
  • दूसरी कार्रवाई: राशन दुकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
  • तीसरी कार्रवाई: किराए के मकान में संचालित हो रहा था सट्टा
  • पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगद रकम, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन जब्त की है। तीनों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के हैं।

पहली कार्रवाई: ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में चल रहा था सट्टा

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतरारोड बायपास इलाके स्थित आरएस ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। (Online cricket betting racket busted)

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर गजानंदपुरम निवासी साकेत सिंघानिया (37) को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।

जांच के दौरान उसके मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और पैसों के लेनदेन से जुड़े डिजिटल सबूत मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क संचालित करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और आईफोन 13 प्रो जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई: राशन दुकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

दूसरी कार्रवाई पुराने पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक राशन दुकान में की गई। यहां पुलिस ने रितेश डालमिया (28) को मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी पिंटू हलवाई, उसकी पत्नी प्रियंका हलवाई और रौनक मोदनवाल के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क चला रहा था।

इसके बाद पुलिस ने चांदमारी इलाके में दबिश देकर रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई को हिरासत में ले लिया। हालांकि पिंटू हलवाई मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से आईफोन, विवो और सैमसंग मोबाइल फोन, 2 लाख 70 हजार रुपए नकद और नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई।

तीसरी कार्रवाई: किराए के मकान में संचालित हो रहा था सट्टा

तीसरी कार्रवाई रामभांठा क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय मैदान इलाके के एक किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदीप कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। जांच में उसके मोबाइल फोन से क्रिकेट गुरु ऐप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और सट्टे से जुड़े डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। (Online cricket betting racket busted)

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था।

पुलिस ने उसके पास से विवो मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें करीब 89,950 रुपए के डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले हैं। फरार आरोपी पिंटू हलवाई को सभी मामलों में आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मामले को लेकर शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा युवाओं और समाज को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीनों मामलों में पुलिस अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पड़ोसी ननद को डांट रहा था तो बचाने कूद पड़ी भौजाई 🛑 जमकर चला ईंटा-डंडा 🛑 दोनों घायलों को लेकर थाना पहुंची जामुल पुलिस
केमिकल फैक्ट्री में हादसा…महिला की मौत, 2 घायल:1000 किलो का बैग सिर पर गिरा; बिना सुरक्षा महिलाएं कर रही थी काम
School Development : जिस स्कूल में पढ़े विधायक रिकेश सेन, वहीं 67.05 लाख की दी सौगात
Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित
Liquor Coal Scam  : शराब-कोल घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट, EOW ने वैभव अग्रवाल से पूछे कई सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Karmveer Singh : नए संगठन महामंत्री कर्मवीर के सामने ये बड़ी चुनौतियां, अगले महीनों में दिखेगा असर
Chhattisgarh BJP Karmveer Singh : नए संगठन महामंत्री कर्मवीर के सामने ये बड़ी चुनौतियां, अगले महीनों में दिखेगा असर

24 सितंबर को भाजपा ने कर्मवीर सिंह को…

Gandai River Rescue : आधी रात उफनती नदी में कूदा थाना प्रभारी, कार में फंसे 5 लोगों को बचाया
Gandai River Rescue : आधी रात उफनती नदी में कूदा थाना प्रभारी, कार में फंसे 5 लोगों को बचाया

थाना प्रभारी ने बिना देर किए नदी में…

Drug Trafficking
Drug Trafficking : दुर्ग में नशे पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन मामले में 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

Bastar Rain
Bastar Rain : बस्तर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें डूबीं और घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद

बस्तर में तीन दिनों से हो रही तेज…

Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई
Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने अंतरराष्ट्रीय खेल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?