CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Reservoir Water Level 2026  : सूखेंगे नहीं कंठ! बांधों में भरपूर पानी, पेयजल और सिंचाई संकट टला

Reservoir Water Level 2026  : सूखेंगे नहीं कंठ! बांधों में भरपूर पानी, पेयजल और सिंचाई संकट टला

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Reservoir Water Level 2026
Reservoir Water Level 2026

सीजी भास्कर, 14 मई : भीषण गर्मी के इस दौर में छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों (Reservoir Water Level 2026) में वर्तमान में पानी का भंडारण पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के प्रमुख और मध्यम जलाशयों में कुल 56 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष इसी अवधि में दर्ज 28.47 प्रतिशत और वर्ष 2024 के 34.64 प्रतिशत की तुलना में लगभग दोगुना है।

Contents
  • बड़े जलाशयों की स्थिति मजबूत
  • मध्यम जलाशयों में भी भरपूर पानी Reservoir Water Level 2026
  • पेयजल और सिंचाई संकट टला

बड़े जलाशयों की स्थिति मजबूत

आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 12 बड़े जलाशयों में इस समय 57.44 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। पिछले साल इस अवधि में इन जलाशयों में केवल 34.76 प्रतिशत और वर्ष 2024 में 27.17 प्रतिशत जलभराव था। प्रदेश के सबसे बड़े जलाशयों (Reservoir Water Level 2026) में शामिल कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो जलाशय में वर्तमान में 57.37 प्रतिशत पानी मौजूद है। वहीं धमतरी जिले के रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल) में 51.50 प्रतिशत और दूधावा जलाशय में लगभग 79 प्रतिशत जल का विशाल भंडार मौजूद है।

मध्यम जलाशयों में भी भरपूर पानी Reservoir Water Level 2026

इसी तरह प्रदेश के 34 मध्यम जलाशयों में वर्तमान जलभराव 48.34 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो बीते वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है। राज्य के कई मध्यम जलाशयों में जल उपलब्धता की स्थिति बेहद संतोषजनक है। इनमें पिपरिया नाला जलाशय में 84 प्रतिशत, खापरी जलाशय में 92 प्रतिशत तथा छिरपानी जलाशय में 82 प्रतिशत से अधिक पानी उपलब्ध है।

पेयजल और सिंचाई संकट टला

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिंचाई और पेयजल जलाशयों में इस बार पर्याप्त जल उपलब्धता है। इस बेहतर स्थिति की वजह से आने वाले दिनों में न तो प्रदेश के शहरों और गांवों में पेयजल की किल्लत होगी और न ही किसानों के लिए सिंचाई की जलापूर्ति प्रभावित होगी। यह जल भंडारण आगामी मानसून के आने तक राज्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

 

 

CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र
Indian Railway News: बिलासपुर-कोरबा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, नवरात्र और दशहरा में यात्रियों को बड़ी राहत
Railway Overbridge Construction  : डिप्टी CM के निरीक्षण के बाद एक्शन, 69 करोड़ के ओवरब्रिज प्रोजेक्ट में देरी पर ठेकेदार को नोटिस
Lightning Strike : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी मौत बनकर बिजली, उप सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya…

Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर
Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) आज…

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

Train Reservation Status : छत्तीसगढ़ से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ मुश्किल! स्लीपर से AC तक सीटें फुल, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी बंद
Train Reservation Status : छत्तीसगढ़ से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ मुश्किल! स्लीपर से AC तक सीटें फुल, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी बंद

 त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?