CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Double Money Scam : 500 करोड़ की डबल मनी ठगी का बड़ा खुलासा, नेताओं-अधिकारियों समेत हजारों निवेशक जाल में फंसे

Double Money Scam : 500 करोड़ की डबल मनी ठगी का बड़ा खुलासा, नेताओं-अधिकारियों समेत हजारों निवेशक जाल में फंसे

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Double Money Scam
Double Money Scam

सीजी भास्कर, 26 जुलाई 2026 : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करीब 500 करोड़ रुपये के डबल मनी स्कैम का बड़ा खुलासा हुआ है।  विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में सामने आया है कि गिरोह ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराया। मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Double Money Scam) 

Contents
    • आठ आरोपी गिरफ्तार 
  • तीन राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क Double Money Scam

यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

आठ आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ 63 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसआईटी की जांच में 18.61 करोड़ रुपये मूल्य की 122 जमीनों की रजिस्ट्रियां, 617 चेक, 20 रजिस्टर, बैंक दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी, भूमि ऋण पुस्तिकाएं और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

तीन राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क Double Money Scam

जांच में खुलासा (Double Money Scam) हुआ कि वर्ष 2016-17 से गिरोह छह से नौ महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निवेश जुटा रहा था। इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश के बालाघाट, छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर और राजनांदगांव, तथा महाराष्ट्र के गोंदिया और चंद्रपुर तक फैला हुआ था। प्रारंभिक जांच के अनुसार केवल मोहला-मानपुर क्षेत्र के निवेशकों के ही करीब 10 करोड़ रुपये इस स्कीम में फंसे हैं।

यह भी पढ़ें :  BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

नेताओं और सरकारी कर्मचारियों ने भी किया निवेश

एसआईटी जांच में सामने आया है कि गिरोह ने आम नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी भरोसा जीत लिया था। पुलिस जब्त रजिस्टरों के आधार पर सभी निवेशकों की पहचान कर रही है, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी राशि वापस दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें :  New Union Education Minister : प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

हार्वर्ड का फर्जी दावा कर जीतता था भरोसा

जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने ने शुरुआत में अनाज और रियल एस्टेट का कारोबार किया। बाद में उसने खुद को हार्वर्ड से एमबीए बताया और विदेशों में निवेश व लग्जरी जीवनशैली का दावा कर लोगों का विश्वास हासिल किया। हालांकि जांच में सामने आया कि वह केवल 12वीं तक पढ़ा है, कॉलेज भी छोड़ चुका था और उसके पास पासपोर्ट तक नहीं था।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

धार्मिक स्थलों पर छिपता रहा आरोपी, टेलीग्राम चैट से मिला सुराग

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार धार्मिक स्थलों पर छिपता रहा। पुलिस ने उसकी कई संपत्तियां सीज कर दीं और जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी। बाद में एक जमीन की रजिस्ट्री की अनुमति देकर पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान टेलीग्राम ऐप पर हुई बातचीत से मिले अहम सुराग के आधार पर एसआईटी पूरे गिरोह तक पहुंचने में सफल रही।

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

निवेशकों की राशि लौटाने की तैयारी

एसआईटी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर सभी निवेशकों का सत्यापन किया जाएगा और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुरूप उनकी राशि वापस दिलाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नौकरी का झांसा देकर युवती से 7 दिन तक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार..
FASTag KYC Update : वाहन सत्यापन न कराने पर भी जारी रहेगा फास्टैग, एनएचएआई ने प्रक्रिया की शर्तें कीं आसान
Missionary Illegal Ashram Case : मिशनरी के अवैध आश्रम के बच्चे अब प्रशासन के संरक्षण में
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन
गांजा तस्करी में महिला समेत तीन को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?