CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
BSP Scrap Theft 
BSP Scrap Theft 

सीजी भास्कर, 26 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले की जांच के दौरान पुलिस को नया खुलासा हाथ लगा है। अब तक जांच में केवल लौह स्क्रैप की चोरी की बात सामने आ रही थी, लेकिन ताजा पूछताछ में पता चला है कि गिरोह फ्लू डस्ट की आड़ में कोक और कोयला भी संयंत्र से बाहर निकाल रहा था। मामले में पुलिस ने 16वें आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बयान के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। (BSP Scrap Theft)

Contents
  • BSP में करोड़ों की चोरी का दायरा बढ़ा : BSP Scrap Theft
  • फ्लू डस्ट की आड़ में कोक-कोयला भी पार
  • 16वां आरोपी गिरफ्तार : BSP Scrap Theft

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हेमंत देवांगन निवासी ग्राम मोखा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह के सदस्य रात के समय फ्लू डस्ट की लोडिंग के दौरान लौह स्क्रैप के साथ कोक और कोयले को भी नीचे छिपाकर हाईवा वाहनों के जरिए संयंत्र से बाहर भेजते थे।

BSP Scrap Theft 
BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

BSP में करोड़ों की चोरी का दायरा बढ़ा : BSP Scrap Theft

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से गिरोह के साथ मिलकर चोरी की इस पूरी प्रक्रिया में शामिल था। उसकी जिम्मेदारी फ्लू डस्ट के नीचे चोरी का सामान इस तरह छिपाने की थी कि बाहर ले जाते समय किसी को संदेह न हो।

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

मामले का खुलासा 26 मई 2026 को हुआ था, जब पुलिस ने अकलोरडीह के खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स और हथखोज क्षेत्र के एक प्लॉट में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चोरी का लौह स्क्रैप बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले हाईवा, हाइड्रा, जेसीबी समेत अन्य मशीनों को भी जब्त किया गया था।

फ्लू डस्ट की आड़ में कोक-कोयला भी पार

पुलिस अब तक करीब 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप जब्त कर चुकी है, जबकि वाहनों और मशीनरी सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में घटना में इस्तेमाल किया गया लोडर भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जीएम-एजीएम गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से सुनियोजित तरीके से फ्लू डस्ट के नीचे स्क्रैप, कोक और कोयला छिपाकर संयंत्र से बाहर निकालता था और बाद में विभिन्न स्थानों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

16वां आरोपी गिरफ्तार : BSP Scrap Theft

मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : BSP iron theft case : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

ख़बरें और भी हैं : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

Bhilai News: जाली नोट खपाते हुए पकड़ाया युवक, बोला कचरे के ढेर से मिले थे नोट
Online Fraud : शादी का सपना दिखाकर कैसे ठगे गए पैसे, युवक के साथ क्या हुआ पूरा मामला
जशपुर में युवक ने झांसे में लेकर किया रेप, शादी से इनकार कर गोवा भागा
Village Name Change : राज्य शासन का बड़ा फैसला, चंडालपुर गांव का नाम बदला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?