CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The Chief Minister suddenly arrived at the shop : ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ

The Chief Minister suddenly arrived at the shop : ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ

By Newsdesk Admin 03/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 मई। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के दौरान रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में एक भावुक दृश्य देखने (Sushasan Tihar) को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक गांव की एक छोटी-सी किराना दुकान पर पहुंच गए। (The Chief Minister suddenly arrived at the shop)

Contents
मुख्यमंत्री साय का लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत: The Chief Minister suddenly arrived at the shopमुख्यमंत्री साय ने सुमिला की मेहनत और जज्बे की खुले दिल से सराहना

यह दुकान ‘लखपति दीदी’ सुमिला कोरवा द्वारा संचालित है, जिन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर गांव में उतरते ही वे सीधे हेलीपैड के पास स्थित सुमिला की दुकान पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को सामने देखकर सुमिला कोरवा भावुक हो उठीं और उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय का लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत: The Chief Minister suddenly arrived at the shop

‘लखपति दीदी’ सुमिला की किराना दुकान में मुख्यमंत्री साय का लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत I मुख्यमंत्री साय ने सुमिला से बातचीत कर उनकी जीवन-यात्रा के बारे में जाना। चर्चा के दौरान पता चला कि सुमिला ने मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण लेकर इस किराना दुकान की शुरुआत की थी। आज उनकी दुकान में रोजमर्रा के सामान के साथ-साथ फोटो कॉपी मशीन और फ्रिज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे गांववासियों को ठंडा पानी और अन्य जरूरी वस्तुएं मिलती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने दुकान से ठंडा पानी और फलाहारी चिवड़ा खरीदा और स्वयं अपने पर्स से पैसे निकालकर भुगतान किया। जब सुमिला ने पैसे लेने से मना किया, तो मुख्यमंत्री साय ने मुस्कुराते हुए कहा कि “यह आपके मेहनत का हक है, इसे जरूर स्वीकार कीजिए।” उन्होंने सुमिला के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र में रहकर लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना बेहद सराहनीय है और यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

सुमिला ने बताया कि पहले वे खेती-बाड़ी में अपने परिवार का सहयोग करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने गांव में ही रोजगार के अवसर को देखते हुए दुकान शुरू करने का निर्णय (Sushasan Tihar) लिया। आज उनकी दुकान गांव में अच्छी तरह चल रही है और परिवार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी प्रियंका, जो कसाबेल के कन्या हाईस्कूल में पढ़ाई करती है, इस बार अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की है और गर्मी की छुट्टियों में दुकान में उनका हाथ बटा रही है।

सुमिला ने आगे बताया कि उनके परिवार के पास ट्रैक्टर और एक चारपहिया वाहन भी है, जिसे गांव के लोग खेती और शादी-ब्याह के कार्यों में किराए पर लेते हैं। वे दुकान के साथ-साथ घर और खेती की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सुमिला की मेहनत और जज्बे की खुले दिल से सराहना

मुख्यमंत्री साय ने सुमिला की मेहनत और जज्बे की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि “आपने अपनी मेहनत से ‘लखपति दीदी’ का मुकाम हासिल किया है, आने वाले समय में आप ‘करोड़पति दीदी’ भी बनेंगी।”

मुख्यमंत्री का यह सहज और मानवीय व्यवहार न केवल ग्रामीणों के दिलों को छू गया, बल्कि यह सुशासन तिहार के उस उद्देश्य को भी सार्थक करता नजर (Sushasan Tihar) आया, जिसमें शासन और जनता के बीच सीधा, संवेदनशील और भरोसेमंद संवाद स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। (The Chief Minister suddenly arrived at the shop)

You Might Also Like

UGC NET : आवेदन शुरू होते ही बढ़ी हलचल, यूजीसी नेट के फॉर्म कब तक भरें और कैसे करें आवेदन

Politics heats up over stale sacks : गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल पर तंज, मेधावी छात्रों को ₹1.5 लाख का ऐलान”

Raigarh Temple : मंदिर में साथ पहुंचे मंत्री, पूजा-अर्चना के दौरान क्या मांगी प्रदेश के लिए खास कामना

Bhoramdev Safari : घने जंगलों के बीच शुरू हुआ नया रोमांच, क्या खास है भोरमदेव जंगल सफारी में

UPPSC Recruitment : अचानक आया बड़ा भर्ती ऐलान, इस साल इतने पदों पर नौकरी कैसे मिलेगी?

Newsdesk Admin 03/05/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

सीजी भास्कर, 3 मई। भारत की प्राचीन ज्ञान…

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

सीजी भास्कर, 3 मई। वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम…

IPL Match : अहमदाबाद में बड़ा मुकाबला, क्या टाइटंस के खिलाफ किंग्स फिर जीत की राह पकड़ पाएंगे

सीजी भास्कर, 3 मई। आईपीएल में आज एक…

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

सीजी भास्कर, 3 मई। देश में बढ़ती महंगाई…

UGC NET : आवेदन शुरू होते ही बढ़ी हलचल, यूजीसी नेट के फॉर्म कब तक भरें और कैसे करें आवेदन

सीजी भास्कर, 3 मई। राष्ट्रीय स्तर की अहम…

You Might Also Like

रोजगारशिक्षा

UGC NET : आवेदन शुरू होते ही बढ़ी हलचल, यूजीसी नेट के फॉर्म कब तक भरें और कैसे करें आवेदन

03/05/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Politics heats up over stale sacks : गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल पर तंज, मेधावी छात्रों को ₹1.5 लाख का ऐलान”

03/05/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Temple : मंदिर में साथ पहुंचे मंत्री, पूजा-अर्चना के दौरान क्या मांगी प्रदेश के लिए खास कामना

03/05/2026
छत्तीसगढ़

Bhoramdev Safari : घने जंगलों के बीच शुरू हुआ नया रोमांच, क्या खास है भोरमदेव जंगल सफारी में

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?