धारदार हथियार से किया था हमला, खिलौना पिस्टल और बाइक बरामद
भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास मछली (Mahamra Anicut Robbery) पकड़ने गए मछुआरों पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सुपेला निवासी सोहेल निषाद (19 वर्ष) और साहिल खान (24 वर्ष) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर
गांजा मांगने को लेकर हुआ था विवाद Mahamra Anicut Robbery
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 सितंबर की रात की है। प्रार्थी अपने अन्य मछुआरे साथियों के साथ महमरा एनीकट के पास रुका हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और गांजा मांगने लगे। मछुआरों द्वारा मना किए जाने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और प्रार्थी का मोबाइल फोन व नकदी लूटकर बाइक से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
धारदार हथियार और पटाखा पिस्टल जब्त
मामले में पुलगांव थाना पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार, मोटरसाइकिल सीजी 07 0527 और डराने के लिए रखा गया प्लास्टिक का पटाखा फोड़ने वाला पिस्टलनुमा खिलौना बरामद किया गया है।
खबरें और भी हैं…Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये



