सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों में सामुदायिक भवन बनाए (Community Hall) जाएंगे। विधायक ब्यास कश्यप की पहल पर इन निर्माण कार्यों के लिए कुल 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। तीनों स्थानों पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन तीन जगहों पर होगा निर्माण
स्वीकृत राशि से जांजगीर नैला में शासकीय हाईस्कूल के पास, चांपा के वार्ड नंबर 1 स्थित देवांगन मोहल्ले और नवागढ़ के वार्ड नंबर 9 में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों का उपयोग स्थानीय लोग सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कर सकेंगे।
विधायक की पहल पर मिली राशि
विधायक ब्यास कश्यप ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर तीनों स्थानों पर भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग रखी थी। इसके बाद निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए गए। विधायक ने स्वीकृति मिलने पर मंत्री के प्रति आभार जताया है।
सड़कों की मरम्मत की मांग भी उठाई
विधायक ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए पहुंच मार्गों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया है। इस पर मंत्री अरुण साव ने सड़क संबंधी प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। अब क्षेत्र के लोगों को इन कार्यों की स्वीकृति का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये


