सीजी भास्कर, 21 सितंबर। जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के युवक और 18 वर्षीय छात्र की मौत (Janjgir Champa News) हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Korba Murder Case : लिव-इन पार्टनर की मौत के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव, बदबू से खुला हत्या का राज
नाले के पास पेड़ से मिला शव Janjgir Champa News
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनारी गांव में कांजी नाले के पास पेड़ से 40 वर्षीय नंद कुमार वर्मा का शव मिला। वह 17 सितंबर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
छात्र की भी मौत
अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में 18 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र आयुष भारद्वाज की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला, जिसे जांच के लिए जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री
पुलिस दोनों घटनाओं के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख


