CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छिंदवाड़ा में दहेज की लालच ने ली एक और बेटी की जान, सगाई के बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

छिंदवाड़ा में दहेज की लालच ने ली एक और बेटी की जान, सगाई के बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई |

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के पंचायत दातलावादी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. 22 साल की युवती स्वाति, जो हाल ही में सगाई के बाद विवाह की तैयारियों में लगी थी, दहेज के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

परिजनों के अनुसार, स्वाति के मंगेतर शशी शेखर और उसके परिवार के 2 अन्य सदस्य लगातार दहेज में नगदी और अन्य सामान की मांग कर रहे थे. इसी कारण मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना से जूझती स्वाति ने यह कठोर कदम उठाया. मृतका के छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है.

‘लगातार हो रही मांगों और धमकियों से टूट चुकी थी’

स्वाति ने नोट में लिखा कि वह लगातार हो रही मांगों और धमकियों से टूट चुकी थी और अब इसे और नहीं सह सकती. घटना की सूचना पर जुन्नारदेव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शशी शेखर और 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी नागपुर जिले के सावनेर का रहने वाला बताया गया है.

स्वाति की मौत से उसका परिवार गहरे शोक में डूबा है. पिता ने कहा, “हमारी बेटी ने कभी किसी का बुरा नहीं किया, उसके साथ यह सब क्यों हुआ?” परिवार के सदस्यों ने कहा कि मंगेतर शशी शेखर स्वाति से दहेज के नाम पर पैसों की मांग कर रहे थे. फोन पर दबाव बनाकर अधिक पैसे और सामान की मांग ने स्वाति को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था.

दहेज के खिलाफ सख्त कानूनों की मांग 

गांव में दहेज प्रथा के खिलाफ रोष और आक्रोश है. ग्रामीणों ने इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की मांग की है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है. साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दहेज के खिलाफ सख्त कानूनों की प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है.

प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
रायपुर का कोटा फाटक जल्द होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे कर रहा सर्वे
अयोध्या राम जन्मभूमि में आज पहुंचेगा राम दरबार, मंदिर निर्माण अंतिम चरण पर, जानें नया अपडेट
Rape of a minor girl : परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी
Politics heats up after results in 5 states : अरुण साव ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर बोला हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

Governance Review
Governance Review : मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आखिर किन योजनाओं का मांगा हिसाब, मंत्रालय में घंटों चला मंथन

सीजी भास्कर, 14 मई। मुख्य सचिव विकासशील ने…

Wholesale Price Index 
Wholesale Price Index  : थोक महंगाई 42 महीने के उच्चतम स्तर पर, अप्रैल में 8.30% पहुंची

सीजी भास्कर, 14 मई : देश में आम…

You Might Also Like

Car Sales on Dhanteras
बजट

Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

19/10/2025
अन्यअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Big Break : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निधन की झूठी खबर फैलाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की…ऐसा था पूरा मामला

24/08/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

छात्राओं के कपड़े चेंज करते वीडियो रिकॉर्ड होने के मामले को लेकर विधायक का फूटा गुस्सा 🛑 प्राचार्य को लगाई फटकार, विडियो किया डिलीट, हार्ड डिस्क भी डिस्पोज की गई

24/10/2024
देश-दुनिया

सड़क नहीं तो दुल्हन नहीं! मैनपुरी के इस गांव में 100 से ज्यादा युवा कुंवारे

11/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?