CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!

Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

22 अप्रैल 2025 :

Bihar News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

सांसद रामजी गौतम ने बताया कि आगामी 9 मई को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही 26 जून को बापू सभागार, पटना में छत्रपति महाराज की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे.

बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान वाकई बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तो उन्हें राज्य के गरीबों, दलितों और शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रशासन की पकड़ कमजोर पड़ गई है. दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय की ओर भी उन्होंने चिराग पासवान का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, जमीन पर उतरकर काम करना होगा.

बसपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि बिहार में सामाजिक न्याय और समता के सिद्धांतों को लागू करना है। पार्टी अब मजबूती के साथ बिहार में विकल्प बनने के लिए तैयार है. इस मौके पर बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी उपस्थित थे।

Mumbai Woman Theft Case: बेटी के प्रेमी संग संबंध, बॉयफ्रेंड के लिए घर से चुराए 15 लाख
Student Suicide : फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा, दीवार पर लिखा था – सब मरोगे
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा
Union Minister Ramnath in Bhilai : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई की शांति सभा में शामिल होने भिलाई आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रोटोकॉल जारी
Gold Silver Price Today News : चांदी में ‘महागिरावट’! 5 दिन में 12,000 से ज्यादा सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?