CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोलकाता के लॉ कॉलेज में शर्मनाक वारदात: छात्रा के साथ गैंगरेप, पूर्व-वर्तमान छात्र सहित 3 गिरफ्तार, कैंपस में दहशत!

कोलकाता के लॉ कॉलेज में शर्मनाक वारदात: छात्रा के साथ गैंगरेप, पूर्व-वर्तमान छात्र सहित 3 गिरफ्तार, कैंपस में दहशत!

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 25 जून की रात कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर ऐंगल से जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 जून 2025 की रात की बताई जा रही है. पीड़ित छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि कॉलेज परिसर के भीतर शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप हुआ. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र हैं. शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया. इसी को लेकर वह नाराज हो गया. इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन घायल भी हो गई.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता की प्रारंभिक मेडिकल जांच करवाई गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है. इस मामले से जुड़े गवाहों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं. जिस जगह यह घटना हुई, कॉलेज के उस हिस्से को सील कर दिया गया है. वहां फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की तैयारी की जा रही है.कसबा थाने की टीम ने दो आरोपियों को तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से अरेस्ट किया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके घर से दबोचा गया. तीनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं,

जिनकी जांच के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है.इस वारदात को लेकर साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है. कई सामाजिक संगठनों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.तीनों आरोपी मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेजे गएतीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी. हालांकि अदालत ने तीनों को अगले मंगलवार तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है.

इस बीच, विपक्ष के नेता TMC के पूर्व सदस्य सुवेंदु अधिकारी शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक वारदात के लिए पूरी तरह से कोलकाता पुलिस जिम्मेदार है. पूरी पुलिस फोर्स को रथ यात्रा के लिए दीघा भेज दिया गया है, तो फिर कोलकाता में सुरक्षा का जिम्मा कौन संभाल रहा है? मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. हम इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएंगे.

Deepfake AI Rules India : सरकार का बड़ा एक्शन! 3 घंटे में हटेगा Deepfake और AI कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए नए नियम
पाटन से 27 बकरा-बकरी चोरी करने वाले भिलाई सेक्टर-6 का खरगोश, बैकुंठ धाम और सुपेला के 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 दिन में दुर्ग पुलिस ने खोज निकाला, 12 बकरे जब्त
CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है
पाकिस्तान को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, ‘तोड़ा जा रहा सीजफायर, हमारी सेना तैयार, अभी वहां से…’
कासगंज में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- सेना ने पाकिस्तान को औकात में ला दिया, घर में घुसकर मारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?