सीजी भास्कर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव (Farmer Registry) किया जा रहा है। अब एक ही जमीन खाते में दर्ज हर सह-खातेदार का अलग पंजीयन होगा। 17 जिलों में इसी वजह से किसानों की संख्या तय लक्ष्य से 3 लाख 89 हजार 617 अधिक हो गई है।
धान की सरकारी खरीदी और कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन जरूरी है। इसकी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

हर हिस्सेदार की बनेगी अलग पहचान Farmer Registry
एग्रीस्टैक में हर सह-खातेदार की अलग डिजिटल पहचान दर्ज होगी। इससे जमीन में हिस्सेदारी स्पष्ट होने के साथ दोहरे पंजीयन जैसी गड़बड़ियों की पहचान में भी मदद मिलेगी।
यदि किसी सह-खातेदार का पंजीयन नहीं होता है तो उसके हिस्से की जमीन से होने वाली उपज की सरकारी खरीदी प्रभावित हो सकती है। नाबालिग सह-खातेदार की जगह उसके संरक्षक का पंजीयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक
सक्ती में सबसे ज्यादा पंजीयन बाकी
सक्ती में 1,31,578, गरियाबंद में 1,01,302 और जांजगीर-चांपा में 76,865 पंजीयन अभी (Farmer Registry) बाकी हैं। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पंजीयन का काम जारी है।
खबरें और भी हैं…Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च


