CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Seed Production
Seed Production

सीजी भास्कर, 06 अगस्त।  धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की आय बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने खरीफ 2026 के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बीज उत्पादन करने वाले किसानों को सामान्य फसल की तुलना में अधिक उपार्जन मूल्य, अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और समय पर भुगतान मिलेगा। इसके लिए इच्छुक किसानों को 15 अगस्त 2026 तक पंजीयन कराना होगा।

Contents
  • 705 हेक्टेयर में बीज उत्पादन का लक्ष्य
  • धान पर 3550 से 4721 रुपये तक मिलेगा उपार्जन मूल्य
  • दलहन और तिलहन पर भी मिलेगा आकर्षक भाव
  • 80 प्रतिशत भुगतान तत्काल मिलेगा
  • किसानों की मौजूदगी में होगी बीज प्रोसेसिंग
  • 15 अगस्त तक पंजीयन कराने की अपील
Seed Production
Seed Production

यह भी पढ़ें : PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

705 हेक्टेयर में बीज उत्पादन का लक्ष्य

राज्य मुख्यालय ने प्रक्रिया केंद्र राजनांदगांव को खरीफ 2026 के लिए 705.16 हेक्टेयर में बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया है। इसमें 636.16 हेक्टेयर धान, 45 हेक्टेयर अरहर, 10 हेक्टेयर उड़द, 5 हेक्टेयर मूंग, 2 हेक्टेयर सोयाबीन तथा 7 हेक्टेयर सन शामिल हैं। अब तक करीब 100 हेक्टेयर धान क्षेत्र का पंजीयन हो चुका है। प्रमाणीकरण संस्था रायपुर ने पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तय की है।

यह भी पढ़ें : Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

धान पर 3550 से 4721 रुपये तक मिलेगा उपार्जन मूल्य

बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़े किसानों को अनाज वर्ग की फसलों पर 500 रुपये प्रति क्विंटल और दलहन-तिलहन वर्ग की फसलों पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके तहत धान (मोटा) का 3550 रुपये, धान (पतला) का 3711 रुपये और सुगंधित धान का 4721 रुपये प्रति क्विंटल उपार्जन मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं कोदो, रागी और कुटकी का उपार्जन मूल्य 5761 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा।

यह भी पढ़ें : Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

दलहन और तिलहन पर भी मिलेगा आकर्षक भाव

निगम ने सोयाबीन का 8033 रुपये, उड़द का 10050 से 11000 रुपये, मूंग का 11018 से 12057 रुपये, सफेद तिल का 12471 रुपये, रामतिल का 11392 रुपये, कुल्थी का 6750 रुपये, मूंगफली का 10500 रुपये तथा सन का 6000 रुपये प्रति क्विंटल उपार्जन मूल्य तय किया है।

यह भी पढ़ें : Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

80 प्रतिशत भुगतान तत्काल मिलेगा

पंजीकृत किसानों को मानक अनुरूप स्वीकृत बीज का 80 प्रतिशत भुगतान तत्काल किया जाएगा, जिससे उन्हें खेती के लिए समय पर आर्थिक संसाधन उपलब्ध हो सकें। शेष राशि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Asaram Supreme Court : अंतरिम राहत की उम्मीद पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

किसानों की मौजूदगी में होगी बीज प्रोसेसिंग

बीजों की प्रोसेसिंग किसानों की उपस्थिति में कराई जाएगी। किसानों को पहले से सूचना देकर प्रक्रिया केंद्र बुलाया जाएगा, ताकि वे स्वयं पूरी प्रक्रिया देख सकें। इससे बीज उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसानों का विश्वास मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें : Kidnapping Robbery : भिलाई में मदद के बहाने अपहरण-डकैती, फरार आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त तक पंजीयन कराने की अपील

राजनांदगांव प्रक्रिया केंद्र ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 15 अगस्त 2026 से पहले बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन कराकर अधिक उपार्जन मूल्य, अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, समय पर भुगतान और पारदर्शी बीज उपार्जन व्यवस्था का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं :  Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता

Women Empowerment Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना से मंदिर तक, दानसरा की महिलाओं ने आस्था और आत्मनिर्भरता की रखी मिसाल
नालियों पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं, निगम ने 48 दुकानदारों को दिया नोटिस, तय समय में नहीं हटाया कब्जा तो चलेगा “बुलडोजर”
Road Accident Rajnandgaon : मालवाहक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Manpat Buddha Event 2025 : मैनपाट में समावेशी संस्कृति का उत्सव…मुख्यमंत्री ने की 30 लाख की विकास घोषणाएं…
तीन जाने माने बिल्डर्स के घर और संस्थानों में आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग का छापा, राजधानी में हड़कंप, कैश ट्रांजेक्शंस में गड़बड़ी कर करोड़ों की टैक्स चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

Janjgir Champa News
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के…

Korba Murder Case
Korba Murder Case :  लिव-इन पार्टनर की मौत के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव, बदबू से खुला हत्या का राज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की…

Mahanadi Water Dispute
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद

राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग…

DUSU Election
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?