CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan Farmer ID Alert: छत्तीसगढ़ में 26 हजार से ज्यादा किसानों की अटकी सम्मान निधि, समय रहते नहीं कराया ये जरूरी काम तो कट जाएगी किस्त

PM Kisan Farmer ID Alert: छत्तीसगढ़ में 26 हजार से ज्यादा किसानों की अटकी सम्मान निधि, समय रहते नहीं कराया ये जरूरी काम तो कट जाएगी किस्त

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जनवरी | PM Kisan Farmer ID Alert: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हजारों किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिले में योजना के तहत कुल 1,30,367 किसान पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से अब तक केवल 1,03,983 किसानों की ही Farmer ID तैयार हो सकी है। शेष 26,384 किसान अब भी इस अनिवार्य प्रक्रिया से बाहर हैं, जिससे उनकी अगली किस्त पर खतरा मंडरा रहा है।

Contents
  • बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ
  • CSC सेंटर से कराएं तत्काल प्रक्रिया पूरी
  • गांव-गांव जागरूकता अभियान के निर्देश
  • समय पर कदम नहीं उठाया तो नुकसान तय

बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ

कृषि विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन किसानों की Farmer ID समय पर तैयार नहीं होगी, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी राशि नहीं दी जाएगी। विभाग ने इसे तकनीकी नहीं, बल्कि अनिवार्य पात्रता शर्त करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सत्यापन के बिना अब किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।

CSC सेंटर से कराएं तत्काल प्रक्रिया पूरी

जिन किसानों की Farmer ID अभी लंबित है, उन्हें नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों —
आधार कार्ड, बी-1 पर्ची और अन्य रिकॉर्ड — का सत्यापन कराना होगा। संबंधित पटवारी के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही Farmer ID को वैध माना जाएगा।

गांव-गांव जागरूकता अभियान के निर्देश

कृषि विभाग ने मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं कि वे गांव स्तर पर सीधे किसानों से संपर्क करें और Farmer ID से वंचित हितग्राहियों को व्यक्तिगत रूप से जागरूक करें। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी पात्र किसान सिर्फ जानकारी के अभाव में योजना से बाहर न रह जाए।

समय पर कदम नहीं उठाया तो नुकसान तय

अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि यदि शेष किसान तय समयसीमा के भीतर Farmer ID प्रक्रिया पूरी नहीं करते, तो उनकी सम्मान निधि की राशि स्वतः रोक दी जाएगी। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे इसे हल्के में न लें और तुरंत आवश्यक कदम उठाएं।

Sonam Wangchuk : मेदांता में हुई अहम मुलाकात के बाद क्या बदलने वाला है, सरकार ने शिक्षा सुधार और संसद में चर्चा को लेकर दिया बड़ा संकेत
Chhattisgarh High Court : 4 सितंबर के बाद नया बॉस, कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे चीफ जस्टिस!
महानदी मंत्रालय भवन में प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव
अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे नक्सली, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य योजना, सुरक्षा बलों के इस प्लान ने उड़ा दी नक्सलियों की नींद
School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

Janjgir Champa News
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?