CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के करीब 10 लाख बच्चों को इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-स्कूल किट नहीं मिल पाएगी। प्रदेश के 52 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट खरीदी का बजट अब तक जारी नहीं होने के कारण टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों को खेल-खेल में सीखने वाली जरूरी शिक्षण सामग्री से वंचित रहना पड़ सकता है। (Anganwadi Pre School Kit)

Contents
  • एक किट में होती हैं 19 तरह की सामग्री : Anganwadi Pre School Kit
  • अप्रैल-मई में होना था टेंडर 
  • पुरानी सामग्री से काम चलाने की मजबूरी : Anganwadi Pre School Kit

आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को पोषण आहार देने के साथ स्कूल के लिए तैयार किया जाता है। बच्चों को अक्षर, संख्या, रंग और आकार की पहचान के अलावा बोलने, समूह में काम करने और विभिन्न वस्तुओं की पहचान जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। इन गतिविधियों में प्री-स्कूल किट की अहम भूमिका होती है।

 

यह भी पढ़ें : Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

 

एक किट में होती हैं 19 तरह की सामग्री : Anganwadi Pre School Kit

एक सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र के लिए किट में करीब 19 तरह की सामग्री शामिल होती है। इसमें बिल्डिंग ब्लॉक, गुड़िया, जानवरों के मुखौटे, किचन सेट, डॉक्टर सेट, पजल, वुडन बोर्ड और हैंड पपेट जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए करीब 10 प्रकार के खिलौने दिए जाते हैं।

बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के लिए बैट-बॉल, सीटी, रबर रिंग, फ्लाइंग डिस्क और लट्टू जैसी सामग्री भी दी जाती है। इसके अलावा शेप और सिलेंडर बॉक्स से आकार की पहचान, जबकि रंगीन कागज, क्रेयॉन, स्लेट और काउंटिंग फ्रेम से पेंटिंग, अक्षर ज्ञान और गिनती का अभ्यास कराया जाता है।

 

यह भी पढ़ें : Gariaband Anganwadi Recruitment : गरियाबंद में आंगनबाड़ी भर्ती शुरू, कार्यकर्ता और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

 

अप्रैल-मई में होना था टेंडर 

प्री-स्कूल किट की खरीदी के लिए सामान्य तौर पर अप्रैल-मई में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसके बाद जून तक खरीदी पूरी कर जुलाई में नए सत्र की शुरुआत के साथ किट आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाई जाती है। इस बार अगस्त तक बजट नहीं मिलने के कारण टेंडर और खरीदी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

अब टेंडर, खरीदी, सामग्री की आपूर्ति और प्रदेश के 52 हजार केंद्रों तक वितरण में लगने वाले समय को देखते हुए इसी सत्र में किट उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : ₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

 

पुरानी सामग्री से काम चलाने की मजबूरी : Anganwadi Pre School Kit

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार, हर साल इस्तेमाल होने के कारण खिलौने और शिक्षण सामग्री टूटने या खराब होने लगती हैं। कुछ सामग्री बच्चों के साथ घर भी चली जाती है। ऐसे में नई किट नहीं मिलने से अक्षर ज्ञान, गिनती, फलों-सब्जियों की पहचान और पेंटिंग जैसी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के जरिए बच्चों को गतिविधियां कराने का प्रयास जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tender Dispute : कम बोली फिर भी बाहर! टेंडर प्रक्रिया पर हाई कोर्ट सख्त, CGMSC को भरना होगा जुर्माना

CG Govt Expense Rules  : शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश
Chhattisgarh Cabinet Decisions : धान के विकल्प पर ₹15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन
Government Subsidy Food Units : पीएमएफएमई योजना: खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए आवेदन आमंत्रित, मिलेगा 35% तक अनुदान
Commissioner Mahadev Kavre : कमिश्नर ने किया कलेक्टोरेट-अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण…काम में लापरवाही बरतने पर क्लर्क को थमाया नोटिस…मरीजों से की बातचीत…
Chhattisgarh SI Recruitment 2025 : मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Electricity Bill
Chhattisgarh Electricity Bill : सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का…

Naxalites Sukma
Naxalites Sukma : नक्सल डंप से 2 टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों…

Shree Cement Project
Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी

श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में चल रहे…

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India:

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?