CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGMSC Tender Process : सिम्स की अव्यवस्था पर कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन की सुधार रिपोर्ट पेश: CGMSC बोला—नई मशीनों का टेंडर जारी, हाईकोर्ट ने कहा—स्थायी सुधार के लिए निगरानी जरूरी

CGMSC Tender Process : सिम्स की अव्यवस्था पर कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन की सुधार रिपोर्ट पेश: CGMSC बोला—नई मशीनों का टेंडर जारी, हाईकोर्ट ने कहा—स्थायी सुधार के लिए निगरानी जरूरी

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
High Court divorce judgment
High Court divorce judgment

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। बिलासपुर के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सिम्स में लगातार उठ रही अव्यवस्था (CGMSC Tender Process) की शिकायतों के बीच प्रबंधन ने मंगलवार को हाईकोर्ट में अपनी ओर से उठाए गए सुधारात्मक कदमों का विस्तृत शपथपत्र पेश किया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए किए गए बदलावों, नई मशीनों की खरीदी और अस्पताल सेवाओं में जारी सुधारों की जानकारी कोर्ट को दी गई।

Contents
  • ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का विस्तार, लैब सुधार पर जोर
  • मोबाइल पर मॉनिटरिंग—सफाई और सुरक्षा की रियल टाइम रिपोर्टिंग
  • ठंड से राहत: 1600 कंबल बांटे, 96 एयर स्टेरलाइजर लगाए जा रहे
  • CGMSC का जवाब—5 बिडर आए, तकनीकी मूल्यांकन जारी
  • कोर्ट की टिप्पणी—“कदम सकारात्मक, पर स्थाई सुधार लक्ष्य होना चाहिए”

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने दस्तावेजों को देखते हुए कहा कि अब तक जो कदम उठाए गए हैं, वे सकारात्मक दिशा की ओर संकेत करते हैं, लेकिन “स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है।” बेंच ने साफ किया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और सिम्स की क्षेत्रीय महत्वता को देखते हुए सेवा मानकों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का विस्तार, लैब सुधार पर जोर

सुनवाई के दौरान सिम्स प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की लाइन कम करने के लिए ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का विस्तार किया गया है और अतिरिक्त काउंटर शुरू (CGMSC Tender Process) किए गए हैं। लैब सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से एनएबीएल की कार्यशाला आयोजित कर टेक्नीशियन को सैंपल कलेक्शन और रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स की ट्रेनिंग दी गई है।

नवजात शिशु सप्ताह के दौरान संक्रमण नियंत्रण, नवजात देखभाल और स्तनपान जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम चलाए गए, वहीं विश्व एड्स दिवस पर भी अभियान आयोजित किया गया। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को तय की गई है।

मोबाइल पर मॉनिटरिंग—सफाई और सुरक्षा की रियल टाइम रिपोर्टिंग

प्रबंधन ने कोर्ट को बताया कि अस्पताल की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी में तेजी लाने के लिए एक अलग व्हाट्सऐप समूह (CGMSC Tender Process) तैयार किया गया है, जिसे डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं। छुट्टियों और रात के समय भी वरिष्ठ डॉक्टर राउंड ले रहे हैं, ताकि कमियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ठंड से राहत: 1600 कंबल बांटे, 96 एयर स्टेरलाइजर लगाए जा रहे

ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की जरूरत को देखते हुए 1600 कंबल वितरित किए गए हैं। वहीं अस्पताल में 96 एयर स्टेरलाइजर और HEPA फिल्टर मशीनें लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू है। प्रबंधन का कहना है कि मंजूरी मिलते ही इन मशीनों का इंस्टॉलेशन तेज किया जाएगा, जिससे संक्रमण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

CGMSC का जवाब—5 बिडर आए, तकनीकी मूल्यांकन जारी

CGMSC की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नई मेडिकल मशीनों की खरीदी के लिए जारी टेंडर में पांच बिड प्राप्त हुई हैं। उपकरणों को पाँच अलग श्रेणियों में बांटा गया है। नियम के अनुसार, किसी भी श्रेणी में तीन से कम बिडर होने की स्थिति में री-टेंडर किया जाएगा।

तकनीकी मूल्यांकन चार से पांच दिनों में पूरा होने की संभावना है और इसी महीने के भीतर आगे की प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कोर्ट की टिप्पणी—“कदम सकारात्मक, पर स्थाई सुधार लक्ष्य होना चाहिए”

बेंच ने यह भी कहा कि सिम्स जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संस्था में सुधारों को केवल दस्तावेज़ों या औपचारिक कार्रवाइयों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। निरंतर समीक्षा और जवाबदेही से ही स्थायी परिवर्तन लाया जा सकता है।

Raipur Spa Loot Case : स्पा सेंटर में 20–25 बदमाशों का तांडव, संचालक से सवा लाख की लूट, खुद को बताया राजनीतिक संगठन का सदस्य
CG Budget Session 2026 : 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का वार्षिक बजट
India Asia Cup 2025 Team : 5 बैटर, 3 ऑलराउंडर और 3 पेसर… एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया में कितने स्प‍िनर, जानें सब कुछ
Weapon Threat Incident: बीएसपी टाउनशिप में गड़ांसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?