सीजी भास्कर, 21 सितंबर। भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार (Bhilai Steel Plant) किया है। दोनों पर प्लांट के जंक्शन-12 स्थित कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी करने की कोशिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को ग्राम जोरातराई से पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार साहू उम्र 20 साल और किशन ठाकुर उम्र 22 साल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक
12 अगस्त की रात हुई थी चोरी की कोशिश Bhilai Steel Plant
घटना 12 अगस्त की रात की बताई गई है। जंक्शन-12 के कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कॉपर वायर निकालकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने कुछ आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया था।
इसके बाद 13 अगस्त को भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए ग्राम जोरातराई में दबिश दी और घनश्याम मंडावी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
160 किलो कॉपर वायर बरामद
पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 160 किलो कॉपर वायर बरामद किया था। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई। इसके अलावा करीब 7 हजार रुपए का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 47 हजार रुपए थी।
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च
तलाश के बाद जोरातराई से गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर घटना के बाद से फरार थे। पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी।
20 सितंबर को पुलिस टीम ने ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दीवार फांदकर प्लांट में घुसने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय सुरक्षा व्यवस्था से बचते हुए दीवार फांदकर प्लांट परिसर में दाखिल हुए थे। इसके बाद कॉपर वायर और अन्य सामग्री चोरी करने की कोशिश की गई। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ


