CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। रायपुर में बकाया पानी बिल को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू (Raipur Municipal Corporation) कर दी है। जोन-9 की टीम ने बकाया राशि जमा नहीं करने पर रहेजा ग्रुप से जुड़े तीन मामलों में बल्क नल कनेक्शन काट दिए। निगम के मुताबिक, संबंधित पक्षों को भुगतान के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन तय समय में बकाया राशि जमा नहीं की गई।

Contents
  • तीन मामलों में काटे गए नल कनेक्शन Raipur Municipal Corporation
  • नोटिस के बाद भी जमा नहीं हुआ पानी का बिल
  • भाठागांव में 3 अवैध दुकानें भी तोड़ीं
  • निर्माणकर्ता से वसूला जाएगा कार्रवाई का खर्च

निगम रिकॉर्ड के अनुसार, रहेजा स्काई स्केप्स से जुड़े तीन मामलों में कुल 7 लाख 20 हजार 406 रुपये की राशि बकाया थी। डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो राजस्व विभाग ने तीनों बल्क नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: Stray Cattle Accident : 24 मवेशियों को वाहनों ने कुचला, 13 की मौत; स्थायी व्यवस्था की मांग पर सड़क जाम

तीन मामलों में काटे गए नल कनेक्शन Raipur Municipal Corporation

नगर निगम के अनुसार, जिन मामलों में कार्रवाई की गई, उनमें रहेजा स्काई स्केप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित का वर्ष 2025-26 का 3 लाख 23 हजार 190 रुपये बकाया था।

इसी तरह रहेजा स्काई स्केप्स से जुड़े दीपक रहेजा के नाम पर भी वर्ष 2025-26 का 3 लाख 23 हजार 190 रुपये का पानी बिल बकाया था।

तीसरे मामले में रहेजा स्काई स्केप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित का वर्ष 2023-24 का 74 हजार 26 रुपये बकाया था।

तीनों मामलों में निगम ने संबंधित बल्क नल कनेक्शन काट दिए हैं।

यह भी पढ़ें: DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

नोटिस के बाद भी जमा नहीं हुआ पानी का बिल

जोन-9 के अधिकारियों के मुताबिक, बकायेदारों को राशि जमा करने के लिए पहले डिमांड बिल जारी किया गया था। इसके बाद डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस भी भेजा गया।

इसके बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई तो निगम ने सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। निगम का कहना है कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

भाठागांव में 3 अवैध दुकानें भी तोड़ीं

इधर, नगर निगम जोन-5 ने भाठागांव के विनायक सिटी मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई (Raipur Municipal Corporation) की। यहां आवासीय निर्माण के साथ नियमों के विपरीत बनाई गई तीन दुकानों को 3D मशीन की मदद से तोड़ दिया गया।

निगम के मुताबिक, निर्माण में फ्रंट MOS के हिस्से में भी नियमों के विपरीत निर्माण किया गया था। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 के नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

निर्माणकर्ता से वसूला जाएगा कार्रवाई का खर्च

नगर निगम ने कार्रवाई में इस्तेमाल मशीनरी और अन्य संसाधनों पर हुए खर्च की राशि संबंधित निर्माणकर्ता से वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए जोन-5 नगर निवेश विभाग की ओर से निर्माणकर्ता को डिमांड पत्र जारी किया (Raipur Municipal Corporation) गया है। निगम के मुताबिक, नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

नगर निगम ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और बकाया राशि के मामलों में नोटिस के बावजूद भुगतान या सुधार नहीं होने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं : Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Junwani Bar License Controversy: सरोवर के पास बार खोलने की चर्चा पर जनदर्शन में उठा विरोध, विधायक ने आबकारी सचिव को लिखा पत्र
Raipur Tax Action: टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती, होलीक्रॉस के दो स्कूल सील
भिलाई के सुपेला में युवक को तालाब किनारे गांजा पार्टी करने बुलाया और दोस्तों के साथ मिल कर हाकी से पीटा, जुर्म दर्ज
Chhattisgarh Tourism : विश्वस्तरीय खान-पान से सजेगा छत्तीसगढ़ पर्यटन, रिसॉर्ट्स में मिलेगा इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस
Crime Control Durg : पुलिस को देख भागने लगा ‘दादू’, घेराबंदी कर पकड़ा तो थैले से निकला गांजा और हथियार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?