भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 2021 में हुए वार्ड आरक्षण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निगम के पार्षद महेश वर्मा और पियूष मिश्रा ने कलेक्टर, स्थानीय निर्वाचन अधिकारी दुर्ग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 2021 के चुनाव में आरक्षण 2011 की जनगणना की गलत जानकारी के आधार पर किया गया था। उन्होंने मांग की है कि आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराकर उसे 2011 की जनगणना ब्लॉकों के अनुसार सही किया जाए। (Bhilai Municipal Corporation)
यह भी पढ़ें : भिलाई शहर के विकास को लेकर विधायक रिकेश सेन ने निगम अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

जनगणना के गलत आंकड़ों का आरोप : Bhilai Municipal Corporation
एससी के 9 वार्डों में गड़बड़ी का दावा पार्षदों ने बताया है कि निगम ने 2011 के अनुसार गलत तरीके से अनुसूचित जाति के 09 वार्ड आरक्षित किए थे। जबकि 2011 के ब्लॉकों के अनुसार ये 6 वार्ड आरक्षित होने चाहिए थे। गलत आरक्षित किए गए 9 वार्ड- इसमें बापूनगर वार्ड – 43, श्यामनगर- 36, कृष्णानगर- 08, लक्ष्मीनगर- 10, प्रियदर्शिनी परिसर – 06, सेक्टर-9 हॉस्पिटल सेक्टर- 69, नेहरुनगर- 04, शहीदवीरनारायण सिंह नगर – 51, बैकुंठधाम सुन्दर नगर-32 है। 2011 के अनुसार सही एससी आरक्षित- वार्ड में जुनवानी -01, कोसानगर – 05, कृष्णानगर- 08, राजीवनगर सुपेला – 09, बैकुंठधाम सुन्दरनगर- 32, श्यामनगर – 36 है।
एसटी के 3 वार्ड भी गलत है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के 3 वार्ड भी गलत आरक्षित किए गए। गलत आरक्षित में सेक्टर -04 पश्चिम-58, सेक्टर- 06 पूर्व- 61, सेक्टर -06 मध्य – 62 शामिल है। 2011 के अनुसार सही आरक्षित वार्ड में सेक्टर- 03 – 52, सेक्टर- 06 पूर्व – 61, सेक्टर- 06 मध्य- 62 है।
यह भी पढ़ें : MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
राजपत्र में भी त्रुटिपूर्ण जानकारी
पार्षदों ने पत्र में लिखा कि गलत आरक्षण के कारण राजपत्र 22 मार्च 2021 में भी त्रुटिपूर्ण जानकारी प्रकाशित हुई। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जनगणना 2011 के ब्लॉकों के अनुसार जांच कराकर उपरोक्त अनुसार आरक्षण किया जाए।
यह भी पढ़ें : Digital Census Security : डिजिटल जनगणना में ‘नो लोकल स्टोरेज’ सिस्टम लागू, डेटा सीधे सर्वर पर होगा सुरक्षित
ख़बरें और भी हैं : Shop Establishment Registration : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र


