CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Voter List Revision : मतदाता सूची के लिए जिलों में शुरू हुआ घर-घर सर्वे, इस तारीख को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Voter List Revision : मतदाता सूची के लिए जिलों में शुरू हुआ घर-घर सर्वे, इस तारीख को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

By Newsdesk Admin
29/10/2025
Share
Voter List Revision
Voter List Revision

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बुधवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली और चरबद्ध प्रक्रिया (Phased Procedure) के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

Contents
  •  (Voter List Revision) बीएलओ करेंगे तीन बार दौरा
  • राजनीतिक दलों की भूमिका
  • तिथिवार कार्यक्रम
  • अपील और सत्यापन
  • प्रशिक्षण और डिजिटल सत्यापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व मतदाता सूची का शीघ्र मिलान, फॉर्म प्रिंटिंग और घर-घर सर्वेक्षण कार्य समयसीमा में पूरा किया जाए।

 (Voter List Revision) बीएलओ करेंगे तीन बार दौरा

प्रत्येक बीएलओ (Booth Level Officer) नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे तथा आधार लिंकिंग में सहायता करेंगे। बीएलओ हर घर का कम से कम तीन बार दौरा करेंगे ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान भी उन्हीं के माध्यम से होगी।

राजनीतिक दलों की भूमिका

सभी मान्यता प्राप्त दलों के बीएलए (Booth Level Agents) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर प्रमाणित कर बीएलओ को दे सकेंगे। एक बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म जमा कर सकेगा।

तिथिवार कार्यक्रम

28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2025: मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य

4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025: घर-घर गणना (वेरिफिकेशन)

9 दिसंबर 2025: मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन

9 दिसंबर – 8 जनवरी 2026: दावे और आपत्तियों की अवधि

9 दिसंबर – 31 जनवरी 2026: नोटिस चरण

7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

अपील और सत्यापन

ईआरओ/एईआरओ (Electoral Registration Officers) यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो। विवाद की स्थिति में जिला मजिस्ट्रेट प्रथम अपील और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वितीय अपील की सुनवाई करेंगे।

प्रशिक्षण और डिजिटल सत्यापन

प्रशिक्षण चरण में बीएलओ, ईआरओ और डीईओ को मैन्युअल व डिजिटल दोनों माध्यमों से अंतिम सूची के साथ मिलान एवं लिंकिंग (Linking with ECI Net) की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अतिरिक्त ईसीआई वेबसाइट पर ड्राफ्ट रोल और डुप्लिकेट नामों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित सभी जिला अधिकारी व निर्वाचन टीम वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

Raipur Investment Fraud Case: सरकारी कर्मचारी से 15.60 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर आरोपी फरार
खारुन ब्रिज पर दौड़ी फिर से रफ्तार, मरम्मत के बाद खुला रास्ता
Balodabazar IPHL Certification : जिला अस्पताल बलौदाबाजार बना देश का दूसरा क्वालिटी सर्टिफाइड लैब
Gourela-Pendra-Marwahi New SP : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए एसपी बने IPS मनोज खिलारी
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?