CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

By Newsdesk Admin
21/09/2026
Share
Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। लद्दाख में पिछले साल हुई हिंसा में मारे गए लोगों की पहली बरसी पर 24 सितंबर को ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे एक दिन पहले 23 सितंबर को सोनम वांगचुक के नेतृत्व में 20 किलोमीटर का मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और हिंसा से जुड़े मामलों को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। (Sonam Wangchuk Ladakh March)

Contents
  • मुआवजे और मुकदमे वापस लेने की मांग : Sonam Wangchuk Ladakh March
  • केंद्र के साथ बैठक में नहीं बनी बात
  • हिंसा के बाद वांगचुक हिरासत में भी रहे : Sonam Wangchuk Ladakh March

 

यह भी पढ़ें : Raipur Hunger Strike : सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मुआवजे और मुकदमे वापस लेने की मांग : Sonam Wangchuk Ladakh March

मृतकों के परिवारों के लिए उचित मुआवजा और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। सोनम वांगचुक के कार्यालय की ओर से बताया गया कि 24 सितंबर को पिछले साल हुई मौतों की पहली बरसी पर कार्यक्रम होगा। इसके पहले 23 सितंबर को मार्च निकाला जाएगा।

लद्दाख प्रशासन ने हिंसा में मारे गए चार लोगों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये और घायलों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। हालांकि, वांगचुक ने इस राशि पर असंतोष जताते हुए इसे अपर्याप्त बताया है।

 

यह भी पढ़ें : Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

 

केंद्र के साथ बैठक में नहीं बनी बात

लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय गृह मंत्रालय की उप-समिति के साथ हाल ही में बैठक हुई थी। बैठक में लद्दाख के नेताओं ने चुनी हुई संस्था से जुड़े प्रस्ताव पर स्पष्ट लिखित योजना की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक मई के बाद से इस मामले में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है।

10 सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में वांगचुक ने कहा था कि बैठक का प्रमुख नतीजा अगली बैठक की तारीख तय होना रहा। इसके बाद वांगचुक और लद्दाख के अन्य नेताओं ने 19 से 24 सितंबर तक आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए उस आंदोलन को टाल दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Soni Razdan emotional appeal : सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सोनी राजदान भावुक

हिंसा के बाद वांगचुक हिरासत में भी रहे : Sonam Wangchuk Ladakh March

लद्दाख में हुई हिंसा के मामले में सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत छह महीने तक हिरासत में रखा गया था। अब पहली बरसी के मौके पर प्रस्तावित मार्च और ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम के जरिए मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे और मामलों की वापसी समेत अन्य मांगों को फिर से उठाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Sonam Wangchuk Statement : सोनम वांगचुक बोले- CJP नेताओं में राजनीतिक महत्वाकांक्षा, पार्टी बनाते हैं तो करूंगा समर्थन

 

खबरें और भी :Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Shoorpanakha Dahan Indore High Court: हाईकोर्ट ने महिला अपराधियों के पुतला दहन पर लगाई रोक, अब जलेगा सिर्फ रावण
आयोग की शिकायत पर बिलासपुर जेल प्रहरी Suspend, पत्नी और बच्चों का नहीं कर रहा था पालन पोषण
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर आगरा, ताजमहल की बढ़ाई गई सुरक्षा
वैशाली नगर विधानसभा वासियों से MLA रिकेश सेन ने मांगी 5 दिन की छुट्टी, निज कार्य से प्रवास पर हुए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर सामने आए चार पुराने CM चेहरे, बघेल-महंत-सिंहदेव-साहू के नामों पर चर्चा; नई पीढ़ी भी दावेदारियों में

छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?