सीजी भास्कर, 22 सितंबर। मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में सोमवार रात अचानक (Bilaspur Fire) आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से तेज लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मशीन और फर्नीचर जला Bilaspur Fire
आग में जूस मशीन, डीप फ्रीजर, फर्नीचर समेत दुकान का अन्य सामान जल गया। राहत की बात रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटने से मुंगेली नाका रोड पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाई और यातायात सामान्य कराया।
शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया है कि इसी जूस सेंटर में पहले भी दो बार आग लग चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला


