CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Farmer Registry : पंजीयन अनिवार्य, बिना पंजीयन इनका लाभ नहीं ले सकेंगे छत्तीसगढ़ के किसान

CG Farmer Registry : पंजीयन अनिवार्य, बिना पंजीयन इनका लाभ नहीं ले सकेंगे छत्तीसगढ़ के किसान

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share
CG Farmer Registry
CG Farmer Registry

सीजी भास्कर, 24 मार्च : प्रदेश के सभी कृषि भूमिधारक किसानों को आधार नंबर की तरह ही यूनिक पहचान नंबर देने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन (CG Farmer Registry) किया जा रहा है। किसानों को यूनिक पहचान नंबर मिल जाने से खेती-किसानी के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी आसानी होगी।

किसान पंजीयन (CG Farmer Registry) के लिए 31 मार्च 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। केन्द्र सरकार की एग्री टैक परियोजना के तहत किसानों को इस पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।

बिना पंजीयन के भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए किसान अपने नजदीक के प्राथमिक सहकारी समिति या जिले के किसी भी चॉईस सेंटर या लोक सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन (CG Farmer Registry) कराकर फॉर्मर आईडी बनवाने वाले किसानों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी, फसल ऋण जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को बार-बार अपने दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीयन के बाद मिले कार्ड से ही सभी योजनाओं का लाभ किसानों को आसानी से मिल सकेगा।

जो किसान अपना पंजीयन (CG Farmer Registry) एग्रीस्टैक पोर्टल पर नहीं कराएंगे, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। किसानों को यूनिक पहचान नंबर प्राप्त करने के लिए अपनी कृषि भूमि के दस्तावेज जैसे-ऋण पुस्तिका, बी-1 के साथ आधार कार्ड की प्रति और आधार कार्ड से सम्बद्ध मोबाईल नंबर बताना होगा।

किसानों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर लोकसेवा केन्द्रों में संबंधित जानकारी पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज की जाएगी। दर्ज जानकारी का सत्यापन राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद किसानों को यूनिक पहचान नंबर जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी यूनिक पहचान के लिए जल्द से जल्द लोकसेवा केन्द्र जाकर या नजदीकी सहकारी समिति में संबंधित पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराकर पंजीयन करा लें और यूनिक पहचान मिलने के बाद प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित खेती-किसानी के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का आसानी से फायदा लें।

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार
Soumya Chaurasia ED Remand : शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया 14 दिनों की ED रिमांड पर
Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट
रायगढ़ में 206 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी: एमआईसी की पहली बैठक में जनहित के फैसले, शहर के मुख्य एजेंडों पर हुई चर्चा..
PM Awas Yojana Success : सक्ती जिला बना ‘गांवों का विकास चैंपियन’, 30,512 परिवारों को मिला पक्का आशियाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Airport Privatization
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी, 50 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को मिलेगा संचालन

Raipur Airport Privatization : निजी कंपनी के हाथों…

Owaisi Vande Mataram Controversy
Owaisi Vande Mataram Controversy : ओवैसी का PM मोदी पर हमला, बोले- क्या गांधी और टैगोर से ज्यादा समझदार हैं?

Owaisi Vande Mataram Controversy : बीजेपी का आरोप…

BJP Seva Sankalp Abhiyan
BJP Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा गतिविधियां

BJP Seva Sankalp Abhiyan : अभियान में आंगनबाड़ी…

Mohla Manpur Murder Case
Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

Mohla Manpur Murder Case : हत्या के बाद…

Raipur Trainee SI Bribery Case
Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप

Raipur Trainee SI Bribery Case : पुलिस फर्जी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?