CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आगे आगे Mom पीछे 4 बच्चे… परिवार के साथ Night वॉक पर निकली बाघिन, कार के अंदर से बना विडियो

आगे आगे Mom पीछे 4 बच्चे… परिवार के साथ Night वॉक पर निकली बाघिन, कार के अंदर से बना विडियो

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। एक बाघिन का अपने चार शावकों के साथ सड़क पर वॉक करते हुए एक वीडियो सामने आया है। मध्य प्रदेश के सिवनी में यह वीडियो पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर जोन से सटे पिंडरई-बुट्टे मार्ग का है।

सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने अपनी कार के अंदर से इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वन विभाग के अनुसार, बाघिन लगभग 6 से 7 महीने के अपने शावकों के साथ जंगल से भटक कर सड़क तक आ गई थी।

यह इलाका दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल और पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र की सीमाओं के पास स्थित है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय शांति और कम आवाजाही के कारण बाघिन अपने बच्चों के साथ खुले में निकल आई होगी।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पिंडरई पुट्ठे गांव के नाले के पास का वीडियो है, जो दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल का क्षेत्र है।

हालांकि, वहां से एक किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर दिशा में पेंच टाइगर रिजर्व का रुखड़ परिक्षेत्र शुरू हो जाता है, जिससे यह बफर और सामान्य वन मंडल की सीमा का क्षेत्र है।

अधिकारियों ने बताया कि यह वन क्षेत्र है, हालांकि इसमें राजस्व क्षेत्र भी शामिल है।

उन्होंने अनुमान लगाया कि शावक लगभग 6 से 7 महीने के होने के कारण रात के समय सड़क पर आ गए होंगे, और उसी दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया।

वन विभाग ने इलाके में बढ़ाई सतर्कता

इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सर्चिंग और निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है।

आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की हलचल, आहट या बाघ के पगचिह्न दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की है।
Gautam Gambhir Coach Controversy : कोच गौतम के बयान से बीसीसीआई गंभीर, हेड कोच पद से हो जाएगी छुट्टी…!
बाढ़ में बह गई एक मासूम हँसी… एक तस्वीर की चाहत में गई जान….
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की दर्दनाक मौत
भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा: बिलासपुर में तहसीलदार और पटवारी पर FIR, मुआवजा घोटाला उजागर
500 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में युवक की नदी में डूबकर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0 (Semicon 2.0), राष्ट्रीय…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?