CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharat Mala Project Compensation Scam : दशमेश डेवलपर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, 43 करोड़ की गड़बड़ी के दस्तावेज खंगाले

Bharat Mala Project Compensation Scam : दशमेश डेवलपर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, 43 करोड़ की गड़बड़ी के दस्तावेज खंगाले

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Bharat Mala Project Compensation Scam
Bharat Mala Project Compensation Scam

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा राशि में हुए करोड़ों के घोटाले (Bharat Mala Project Compensation Scam) को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बुधवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश इन्स्टा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में छापेमारी की। छापे के दौरान 5 से 6 अधिकारियों की टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में जमीन को टुकड़ों में बांटकर मुआवजा राशि में हेराफेरी (Bharat Mala Project Compensation Scam) की गई, जिससे करीब 43 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। इस पूरे मामले में कई बिल्डरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसमें दशमेश इन्स्टा वेंचर का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है।

इससे पहले 25 अप्रैल को राज्यभर में SDM, तहसीलदार, पटवारी, और राजस्व निरीक्षकों सहित राजस्व विभाग से जुड़े 17 से 20 अधिकारियों के ठिकानों पर भी EOW ने छापेमारी की थी। वहीं, रायपुर स्थित दशमेश इन्स्टा वेंचर के कार्यालय को उस समय सील कर दिया गया था। कंपनी की डायरेक्टर भावना कुर्रे, तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे की पत्नी हैं। कंपनी के दूसरे डायरेक्टर हरमीत सिंह खनूजा को EOW ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

चार आरोपी पुलिस रिमांड पर (Bharat Mala Project Compensation Scam)

इस घोटाले के सिलसिले में EOW ने अब तक चार लोगों—उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन और हरमीत सिंह खनूजा—को गिरफ्तार किया है। इन सभी को 26 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच एजेंसी इन सभी से फर्जीवाड़े में इस्तेमाल की गई योजनाओं और गबन की गई राशि को लेकर पूछताछ कर रही है। EOW के अधिकारी अब अन्य जुड़े दस्तावेजों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। मामला अभी भी खुलासा होने की प्रक्रिया में है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Rail Fare Hike Bilaspur Delhi : लंबी दूरी के यात्रियों पर बोझ, आज से महंगा हुआ रेल सफर
Fertilizer Crisis : घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, फिर खाद नहीं मिलने पर समिति परिसर में भड़का गुस्सा
Teacher e-Counselling Update : ई-संवर्ग के व्याख्याताओं व प्रधानपाठकों की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग जारी
Bhilai FIR on Amit Baghel: धार्मिक टिप्पणी से भड़का समाज, पुलिस ने दर्ज की कार्रवाई
रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kieron Pollard
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान दर्ज…

Retired Police Officer
Retired Police Officer : बिलासपुर में सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के भीतर मिला शव

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। बिलासपुर के सरकंडा इलाके…

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : ग्रामीण विकास मंत्रालय…

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?