CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 मई । जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa)

Contents
  • बेलदारपारा और भोजपुर में सूने मकानों में चोरी : 4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa
  • चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में स्वीकारा जुर्म
  • न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 3 हजार 200 रुपए के चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी का पहला मामला भोजपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से सामने आया था। यहां अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर स्कूल में प्रवेश किया और कंप्यूटर प्रोजेक्टर, दो सीलिंग फैन तथा बीएसएनएल वाई-फाई राउटर सहित लगभग 40 हजार रुपए का सामान चुरा लिया था।

बेलदारपारा और भोजपुर में सूने मकानों में चोरी : 4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa

दूसरी घटना बेलदारपारा चांपा में एक सूने मकान में हुई, जहां ताला तोड़कर एलईडी टीवी, पीतल-कांसे के बर्तन, साड़ी, घड़ी, आयरन और नगदी रकम चोरी कर ली गई। इसी तरह, भोजपुर स्थित संकुल केंद्र से भी एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कूलर मोटर और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चांपा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के सामान को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को हिरासत में लिया।

चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में स्वीकारा जुर्म

पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में यश मिरी, अभिषेक मिरी, आशीष धीवर और नितेश कुर्रे शामिल हैं। ये सभी आरोपी चांपा क्षेत्र के निवासी हैं।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

आरोपियों के पास से 2 एलईडी टीवी, कांसे के बर्तन, वाई-फाई राउटर, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप सहित कुल 1 लाख 3 हजार 200 रुपए का सामान जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sakti Murder Case : “पैसे दे दो” से शुरू हुई बहस, कत्ल तक पहुंची कहानी: दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने की भी कोशिश
Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Bhilai News 🔵 साईं कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का हुआ “Induction Program” 🟣 कॉलेज की पारिवारिक परंपरा से रूबरू हुए न्यू स्टूडेंट्स
Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
बिहार में थानेदार बना हैवान! रिक्शा चालक से जाति पूछकर चटवाया थूक, मारकर उधेड़ दी चमड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?