सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । गरबा खेलकर घर लौट रही 20 साल की युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा 17 वर्षीय युवकगंभीर रूप से घायल है। (Bhilai Road Accident)
यह भी पढ़ें :Road Accident Rescue : भीषण सड़क हादसे में कंटेनर में फंसा चालक, पुलिस ने केबिन काटकर बचाई जान
जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे स्कूटी सवार : Bhilai Road Accident
मामला भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक, तालपुरी निवासी अक्षिता अवचट अपने पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार पचौरी के साथ गरबा खेलने गई थी। दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सेक्टर-5 सीमेंट प्लांट के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें :Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत

तालपुरी निवासी अक्षिता अवचट ने सेक्टर-9 अस्पताल में तोड़ा दम : Bhilai Road Accident
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात करीब 3 बजे अक्षिता ने दम तोड़ दिया। वहीं, आयुष का इलाज जारी है।
भिलाई नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें :Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक
ख़बरें और भी हैं : Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल


