सीजी भास्कर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वह परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी हाईवे पर झरर घाट के पास उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। (Kiran Singh Deo Accident)
यह भी पढ़ें : Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन

प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर : Kiran Singh Deo Accident
हादसे में किरण सिंह देव और वाहन चालक घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं। तालबेहट पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किरण सिंह देव और चालक को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें : CG Police Officer Road Accident: राजस्थान में सड़क हादसे में CG के SI की मौत, रोटी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। किरण सिंह देव के करीबियों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : High Court Compensation Verdict: सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 53.40 लाख, बीमा कंपनी की याचिका खारिज



