CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकी खतरे के बीच वाराणसी के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा अभेद! चप्पे-चप्पे पर रहता है कड़ा पहरा

आतंकी खतरे के बीच वाराणसी के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा अभेद! चप्पे-चप्पे पर रहता है कड़ा पहरा

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

वाराणसी , 12 मई 2025 :

Varanasi News: वाराणसी को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर के साथ-साथ मंदिरों का शहर भी कहा जाता है. यहां अनेक ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल है जिनका पौराणिक महत्व है और वहां पर न सिर्फ दूसरे राज्यों से बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी ये मंदिर बेहद अहम हो जाते हैं. वाराणसी में दो ऐसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां की सुरक्षा व्यवस्था अभेद मानी जाती है. खासतौर पर इन दो जगह पर कड़ा पहरा रहता है. इसमें श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा श्री संकट मोचन मंदिर का नाम आता है.

द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर वाराणसी में स्थित है. यहां पर दर्शन करने के लिए सामान्य दिनों में भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. साल 2021 दिसंबर माह में एक अलग स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम के तौर पर भी इस प्राचीन धर्मस्थल का शुभारंभ किया गया. विशेष तौर पर इस दिन के बाद से ही यहां पर दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते रहें हैं. ऐसे में इस मंदिर की सुरक्षा अभेद मानी जाती है.

मंदिरों के हरेक प्वाइंट्स पर कड़ी सुरक्षा

गंगा घाट से लेकर 4 से 5 मंदिर के अन्य गेटों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्पेशल कमांडोज की भी तैनाती रहती है. प्रवेश द्वार के साथ-साथ मंदिर परिसर के हर एक पॉइंट पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर रहती है. वहीं इसी शहर में स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में भी सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहता है. यहां पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, प्रसाद के अलावा कोई वस्तु के साथ लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं रहती है.

श्री संकट मोचन मंदिर में 2006 बम कांड के बाद से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था. काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा सबसे ज्यादा श्री संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन करने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

काशी खंड में भी इस बात का जिक्र है कि प्राचीन शहर वाराणसी में हजारों मंदिर स्थित है, जिनके पौराणिक महत्व हैं. पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक अनेक धार्मिक स्थल है जहां आज भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसमें 12 ज्योतिर्लिंग में से एक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, काल भैरव मंदिर, सारंगनाथ महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव, लाट भैरव, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मारकंडेय महादेव, मां शीतला मंदिर , बड़ा गणेश जैसे अनेक धर्मस्थल हैं. जिनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हमेशा सतर्क रहती हैं.

इस राज्य में बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने बताई वजह
hey amazing….! वेट बढ़ेगा इसलिए दिन में रेस्ट नहीं करतीं महिलाएं और बेंगलुरु की इस महिला ने बिना कुछ किए केवल नींद पूरी कर जीत लिए 9 लाख रुपये, आइए जानते हैं कि “आखिर वो एक महीने…..”
हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल
दुर्ग भिलाई में अवैध घुसपैठियों की कड़ी पड़ताल, पौने 5 सौ में सौ से अधिक संदेही, लिया फिंगरप्रिंट
प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला, धड़ मिला, सिर की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?