CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Dial 112 Crisis
Dial 112 Crisis

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ की डायल-112 आपातकालीन सेवा (Dial 112 Crisis)  में पिछले आठ वर्षों से काम कर रहे सैकड़ों वाहन चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। शासन द्वारा वाहन चालकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य किए जाने के बाद करीब 200 से अधिक अनुभवी चालक प्रभावित हो रहे हैं। इनमें कई चालक ऐसे हैं, जो वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है।

Contents
  • 20 साल का अनुभव, फिर भी नौकरी पर संकट
  • 20 जुलाई से शुरू हुई पुराने चालकों की जगह नए लोगों की प्रक्रिया
  • नई टेंडर शर्त बनी परेशानी की वजह
    • देखिए विडियो: https://youtu.be/0ykmD_WjhMU?si=k_C3i1HmbY1BDhJk
  • 11,600 रुपये वेतन में वर्षों तक दी सेवा
  • कई जिलों के चालकों ने उठाई मांग Dial 112 Crisis
  • मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन Dial 112 Crisis

यह भी पढ़ें : ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

20 साल का अनुभव, फिर भी नौकरी पर संकट

प्रभावित चालकों का कहना है कि वे पिछले आठ वर्षों से डायल-112 सेवा में कार्यरत हैं। कई चालकों के पास 20 वर्ष से अधिक का वाहन चलाने का अनुभव है। कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक आपातकालीन मदद पहुंचाई। चालकों का कहना है कि केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उन्हें सेवा से हटाना उनके वर्षों के अनुभव और योगदान की अनदेखी है।

यह भी पढ़ें : Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत

Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित
Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

 

20 जुलाई से शुरू हुई पुराने चालकों की जगह नए लोगों की प्रक्रिया

डायल-112 के लिए वाहन चालक उपलब्ध कराने वाली जेवीके कंपनी के प्रबंध निदेशक सूरज कुमार ने बताया कि प्रभावित चालक अनुभवी हैं, लेकिन नई निविदा की शर्तों में 10वीं पास होना अनिवार्य किया गया है। कंपनी को टेंडर की शर्तों का पालन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को आदेश मिलने के बाद नए मानकों के अनुरूप चालक उपलब्ध कराए जा रहे हैं और पुराने चालकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें : Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

Dial 112 Crisis
Dial 112 Crisis : Bhilai

नई टेंडर शर्त बनी परेशानी की वजह

नई निविदा के अनुसार डायल-112 के वाहन चालकों के लिए 10वीं पास होना, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का ड्राइविंग अनुभव जरूरी किया गया है। हालांकि पुराने चालक अनुभव के मामले में पूरी तरह योग्य हैं, लेकिन 10वीं उत्तीर्ण नहीं होने के कारण वे नई शर्तों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग

देखिए विडियो: https://youtu.be/0ykmD_WjhMU?si=k_C3i1HmbY1BDhJk

11,600 रुपये वेतन में वर्षों तक दी सेवा

प्रभावित चालकों का कहना है कि उन्होंने करीब 11 हजार 600 रुपये मासिक वेतन पर वर्षों तक पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया। कम वेतन के बावजूद उन्होंने आपातकालीन सेवा में कभी लापरवाही नहीं बरती। अब अचानक नौकरी जाने की स्थिति से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें : Double Money Scam : 500 करोड़ की डबल मनी ठगी का बड़ा खुलासा, नेताओं-अधिकारियों समेत हजारों निवेशक जाल में फंसे

कई जिलों के चालकों ने उठाई मांग Dial 112 Crisis

दुर्ग, जांजगीर, रायपुर और कोरबा समेत कई जिलों के प्रभावित चालकों ने शासन से मांग की है कि उनके वर्षों के अनुभव को देखते हुए नियमों में शिथिलता दी जाए। चालकों का कहना है कि पुराने कर्मचारियों को सेवा में बनाए रखा जाए और उनके वेतन में भी वृद्धि पर विचार किया जाए।

यह भी पढ़ें : Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन Dial 112 Crisis

प्रभावित वाहन चालकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरकार से रोजगार सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि वर्षों तक आपातकालीन सेवा का हिस्सा रहे चालकों को केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हटाना उचित नहीं है। चालकों को उम्मीद है कि शासन उनके अनुभव और सेवाओं को देखते हुए इस मामले में पुनर्विचार करेगा।

यह भी पढे़ं : New Union Education Minister : प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

खबरें और भी हैं : https://youtube.com/shorts/s-qi5_3qRxQ?si=GYWMLxXWyMQBZJgz

Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक
Raipur Student Gas Cylinder : रायपुर के छात्रों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किए विशेष निर्देश
दुर्ग-भिलाई में नौकरी का गोल्डन चांस, 28 को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केम्प, 18 से 35 वर्ष के युवा लें सकेंगे भाग, 10वीं से ग्रेजुएट को अवसर
Fuel Price : खाद और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता, बाजार में हलचल के बीच सरकार की बड़ी अपील
Raipur Drugs Racket: पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, 8 और पेडलर गिरफ्तार – 412.87 ग्राम चिट्टा बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?