सीजी भास्कर, 26 जुलाई : नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP Rescue) की 53वीं वाहिनी के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए दुर्गम इलाके में फंसी एक गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मूसलाधार बारिश, उफनते नालों और कीचड़ भरे रास्तों के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल सफर तय किया।
यह भी पढ़ें : Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें
प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गांव में मची चिंता
जानकारी के अनुसार, बेनूर के अति संवेदनशील और दुर्गम गांव धुरबेड़ा निवासी 22 वर्षीय गर्भवती सुधी मंडावी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। लगातार बारिश से गांव तक जाने वाले रास्ते पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गए थे और नाले उफान पर होने के कारण किसी भी वाहन का पहुंचना संभव नहीं था।
यह भी पढ़ें : Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत
आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत पहुंची
सूचना मिलते ही सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में कोडेनार और अडिंगपार से आईटीबीपी तथा पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल गांव के लिए रवाना हुई। जवान कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए पैदल धुरबेड़ा पहुंचे और गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें : Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित
घने जंगल और उफनते नालों को पार कर पहुंचाया मुख्य सड़क तक
रेस्क्यू टीम ने घने जंगल, फिसलन भरे रास्तों, कीचड़ और उफनते नालों को पार करते हुए महिला को कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। पूरे अभियान के दौरान जवानों ने सावधानी बरतते हुए गर्भवती महिला को सुरक्षित रखा।
यह भी पढे़ं : Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग
समय पर मिला इलाज ITBP Rescue
मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद फील्ड अस्पताल कुतुल के सहयोग से महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसे समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में आईटीबीपी और पुलिस के जवान उनके लिए सच्चे मददगार साबित हुए।
यह भी पढ़ें : Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!



