CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG में डैम के सामने चप्पल उतार दिल्ली पहुंच गया युवक, 12 दिनों तक पानी में तलाश, ऐसे खुली पोल

CG में डैम के सामने चप्पल उतार दिल्ली पहुंच गया युवक, 12 दिनों तक पानी में तलाश, ऐसे खुली पोल

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर , 10 जून। छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल बांध के पास एक युवक के कपड़े-चप्पल मिले। माना गया कि युवक डूब गया है। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में उसको तलाशती रही, लेकिन फिर 12 दिन बाद पता चला कि युवक दिल्ली में छुपकर बैठा है।

Contents
  • हेमंत के साथियों ने दी पुलिस को सूचना
  • नंबर ट्रैक किया फिर मिली लोकेशन
  • मामले में एएसपी में क्या बताया

युवक ने अपने मौत की झूठी कहानी बनाई और गंगरेल बांध से फरार हो गया। अब पुलिस युवक को दिल्ली से धमतरी लाई है और उससे पूछताछ कर रही है।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वो कर्ज के बोझ के तले दबा है। इसलिए उसने बांध में डूबने और मौत का ये सारा नाटक रचा। दरअसल, 24 मई को छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी नाम का युवक अपने साथियों के साथ धमतरी पहुंचा। यहां गंगरेल बांध के किनारे रिसोर्ट में रात गुजारी। अगले दिन 25 मई को सुबह हेमंत चंद्रवंशी और उसके साथी नहाने के लिए गंगरेल बांध के किनारे पहुंचे।

हेमंत के साथियों ने दी पुलिस को सूचना

हेमंत ने अपने साथियों को कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान में भेजा। उसके साथी समान लेकर वापस लेकर लौटे तो देखा कि हेमंत वहांं नहीं था। साथियों को बस हेमंत के कपड़े और चप्पल मिले। आसपास देखने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

थक हार कर हेमंत के साथियों ने इसकी सूचना रुद्री पुलिस दी। रुद्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता हेमंत को खोजने का काम शुरू किया। शुरुआत में हेमंत के बांध में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों के माध्यम से पानी में छानबीन की गई।

नंबर ट्रैक किया फिर मिली लोकेशन

पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में हेमंत को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि हेमंत कहीं डूबने का बहाना करके भाग तो नहीं गया। फिर पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की। तब पता चला कि उसका एक और नंबर है।

पुलिस ने हेमंत के दूसरे नंबर को ट्रैक किया, जिसकी लोकेशन दिल्ली पता चली। पुलिस 12 दिन बाद लोकेशन को ट्रैक करते हुए दिल्ली पहुंच गई। फिर वहां उसे खोज निकाला और वापस धमतरी ले आई।

मामले में एएसपी में क्या बताया

मामले में एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी गंगरेल बांध गया हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि वो भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। इससे वो काफी परेशान था।

इसी कारण उसने अपनी मौत का नाटक रचा। फिर गंगरैल बांध के किनारे अपना समान रखकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…
भिलाई में कचरा फेंकने के विवाद पर चली आरी, पड़ोसियों ने कराई एफआईआर दर्ज, देखिए विडियो
Ranbir Kapoor e-cigarette controversy: आर्यन खान की सीरीज The Bads of Bollywood के सीन पर मचा बवाल, मुंबई पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश
Collegium Recommendation : पांच जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनियाराज्य

पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा, फिर रोते हुए थाने पहुंचा, बोला- साहब देखो मेरी बीवी

02/04/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

शिवपुरी में कार हादसे में 4 की मौत, पिता और दादा के साथ दो मासूमों का हुआ अंतिम संस्कार

04/05/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

नशे में धुत कार चालक ने मचाई मौत की सनसनी, 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

04/07/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

Bhilai College Breaking : हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने MSc बायोटेक्नोलॉजी सेकंड सेमेस्टर के परिणाम किए जारी 🔵 साई कॉलेज भिलाई के 95 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण 🟢 रश्मी, स्वाति, तुलेश्वरी, दुर्गेश टॉपर लिस्ट में

23/07/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?