सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत (Bilaspur News) में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल किशोरी की हालत ऐसी बताई जा रही है कि वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही घटना की वजह और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें…Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
कमरे में मिली थी किशोरी Bilaspur News
परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह किशोरी के कमरे में घटना का पता चला। इसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि घटना के समय किशोरी बात कर रही थी, लेकिन उसने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर घटना किस वजह से हुई।
यह भी पढ़ें…ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा
बयान के बाद साफ होगी स्थिति
कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी (Bilaspur News) मिली है। किशोरी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह क्या है, इसका पता जांच और किशोरी के बयान के बाद ही चल सकेगा।
खबरें और भी हैं…Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश


