सीजी भास्कर, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से जुड़े कथित फर्जी इलाज और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग (Ayushman Card) ने बुधवार को 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ कार्रवाई की। रायपुर समेत कई जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में टीमें पहुंचीं और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले।

इलाज और क्लेम का रिकॉर्ड जांचा Ayushman Card
स्वास्थ्य विभाग की टीमें आयुष्मान कार्ड से हुए इलाज, मरीजों की जानकारी, दस्तावेज और योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने अस्पतालों से जरूरी रिकॉर्ड भी जुटाया है।
बीजू स्वास्थ्य कार्ड की भी जांच
कुछ अस्पतालों में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना से जुड़े मामलों में भी अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। विभाग की टीमें फिलहाल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि किन अस्पतालों में गड़बड़ी मिली और क्या कार्रवाई होगी।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने (Ayushman Card) नहीं आया है।
खबरें और भी हैं…Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत



