CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayushman Card : शिविर में पहुंची महिला की तुरंत बनी पहचान, मौके पर मिला इलाज का बड़ा सहारा

Ayushman Card : शिविर में पहुंची महिला की तुरंत बनी पहचान, मौके पर मिला इलाज का बड़ा सहारा

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 मई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ के विकासखंड खड़गवां के ग्राम मझौली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण (Ayushman Card) किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान ग्राम मझौली निवासी सविता को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ते हुए उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया।

मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर सविता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सविता ने “सुशासन तिहार 2026” को ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी एवं सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि शासन द्वारा गांव-गांव आयोजित (Ayushman Card) किए जा रहे इन शिविरों से लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांव में ही तत्काल समाधान मिल रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित (Ayushman Card) किया जाए, ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Chaitanya Baghel Bail News: शराब घोटाले में हाईकोर्ट से राहत, 168 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल
Chief Secretary Meeting : सीएम के बाद मुख्य सचिव विकासशील ने विभागीय सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक
Instagram Arrest : इंस्टाग्राम पर फेम पाने की सनक पड़ी भारी, चाकू लहराते वीडियो के बाद पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
1 crore fraud : फरार आरोपी दंपती की जमानत खारिज
Family Dispute Case : बेटी के मंगेतर से शादी के बाद सास फिर फरार, इस बार बहनोई संग चली गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

Ambikapur Theft
Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार

अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स…

Pendra Accident
Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार…

Kanker Naxal
Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?