CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gaur Poaching Case Chhattisgarh : गौर के अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Gaur Poaching Case Chhattisgarh : गौर के अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Gaur Poaching Case Chhattisgarh
Gaur Poaching Case Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 1 नवंबर। वन विभाग (Forest Department) को बड़ी सफलता मिली है। अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर (बायसन) के अवैध शिकार (Gaur Poaching Case Chhattisgarh) के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी कसडोल अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Contents
  • आदतन शिकारी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
  • राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की अहम भूमिका

जानकारी के अनुसार, बिलाड़ी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में वन्यप्राणी गौर (bison) के शिकार की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान गौर के शरीर के अंग बिखरे हुए मिले, जिससे शिकार की पुष्टि (Illegal Hunting Proof) हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के नाम हैं समेलाल वल्द नैनसिंग यादव (उम्र 42 वर्ष, राजकुमार वल्द अंतराम गोंड़ (उम्र 42 वर्ष), दिनेश वल्द रतिराम कोड़ाकू (उम्र 30 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम बिलारी, तहसील सोनाखान, जिला बलौदाबाजार। वन विभाग ने बताया कि चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी सक्रिय रूप से तलाश (Forest Search Operation) जारी है।

आदतन शिकारी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गौरतलब है कि आरोपी राजकुमार वल्द अंतराम सिदार पहले से ही आदतन अपराधी है। वह इससे पहले भी विद्युत करंट से दो बार शिकार करते हुए पकड़ा जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद भी उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी और 25 अक्टूबर 2025 को एक गर्भवती गौर का अवैध शिकार करने में फिर से संलिप्त पाया गया। विभाग ने उसे गिरफ्तार कर पुनः जेल भेज दिया है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

इस पूरे प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (Wildlife Protection Act, 1972) तथा संशोधन अधिनियम 2002 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 16428/15 दिनांक 25/10/2025 में मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल बलौदाबाजार भेजा गया है।

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर (State Flying Squad Raipur) के सहायक वन संरक्षक संदीप सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने विशेष भूमिका निभाई। वहीं, रूपेंद्र कुमार साहू, रूपेश्वरी दीवान, भरतलाल साहू, भागीरथी सोनवानी, रविंद्रकुमार पांडे सहित पूरी वन टीम का योगदान सराहनीय रहा। विभाग ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Mann Ki Baat Abujhmad : पीएम मोदी ने दिखाई बदलते बस्तर की तस्वीर
1 नवंबर से लागू होगा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम : कलेक्टर जैसे अधिकार मिलेंगे पुलिस को
Rice Millers Verification : तीन दिन में सभी व्यापारियों और मिलर्स को करना होगा ये काम, निर्देश जारी
PAK के कब्जे से लौटे BSF जवान शॉ ने बताई 20 दिन की आपबीती
Dabhra Medical Officer Suspend : सरकारी अस्पताल में रिश्वत का खेल, चिकित्सा अधिकारी रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?