सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। दुर्ग में हत्या के मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज कर (Durg Murder Case) दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
वारदात के बाद से फरार है आरोपी Durg Murder Case
पुलिस के मुताबिक, सिटी कोतवाली दुर्ग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 7 निवासी 22 वर्षीय रविदास मानिकपुरी फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से आरोपी के बारे में जानकारी साझा करने की अपील (Durg Murder Case) की है। आरोपी के संबंध में कोई भी प्रामाणिक सूचना मिलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 94791-92099 या सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नंबर 94791-92019 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार, सटीक सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी होने पर सूचना देने वाले को नियमानुसार घोषित इनाम दिया जाएगा। मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।
खबरें और भी हैं…Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार



