सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv Rathee) में आ गए हैं। उनके एक इंटरव्यू में दिए गए कथित बयान को लेकर दिल्ली के वकील विवेक गर्ग ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बयान में भारतीय सेना और पुलिस को सरकार के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाने जैसी बातें कही गई हैं।

यह भी पढ़ें: Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता
दिल्ली पुलिस से जांच की मांग Dhruv Rathee
वकील ने सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, उत्तरी जिले के डीसीपी और रूप नगर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करने की अपील की है।
पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग
शिकायत में कथित बयान की जांच के अलावा ध्रुव राठी के आर्थिक स्रोतों और संपर्कों की पड़ताल करने तथा उनका पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी की गई है। हालांकि, इन मांगों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा
गिरफ्तारी की खबरों पर पुलिस का बयान
इस बीच, ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी से जुड़ी खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है।
फिलहाल मामला शिकायत में लगाए गए आरोपों और पुलिस की संभावित जांच को लेकर चर्चा में है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और दिल्ली पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
खबरें और भी हैं…Digital Crop Survey Payment : डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान में देरी की शिकायत, कृषि विभाग ने दिए जांच के निर्देश



