सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ओडिशा पुलिस ने बस्तर पुलिस के सहयोग से एक हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। मामला नया बस स्टैंड इलाके का है, जहां ओडिशा पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने नया बस स्टैंड के पास शराब दुकान के नजदीक आरोपी को घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। (Odisha History Sheeter Arrest)
ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड : Odisha History Sheeter Arrest
पकड़े गए आरोपी की पहचान टूना महाजन के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद से ओडिशा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें : Raipur Crime Branch Raid : हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के अड्डे पर देर रात कार्रवाई, नेटवर्क में हड़कंप

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
आरोपी की लोकेशन जगदलपुर में मिलने के बाद ओडिशा पुलिस की टीम ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में शहर पहुंचे, ताकि आरोपी को पुलिस की मौजूदगी का अंदाजा न हो सके। मौका मिलते ही टीम ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर काबू में कर लिया।
आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज : Odisha History Sheeter Arrest
पुलिस के अनुसार, टूना महाजन का नाम बस्तर के गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इन मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आरोपी के खिलाफ ओडिशा में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
इस गिरफ्तारी में बस्तर पुलिस ने ओडिशा पुलिस का सहयोग किया। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई और उसकी लोकेशन की पुष्टि के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें : घूंघट में हिस्ट्रीशीटर : पुलिस भी रह गई दंग जब महिला बनी मिली कुख्यात बदमाश, CCTV ने खोली पोल
पूछताछ में अन्य आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद
अब आरोपी से पूछताछ के बाद ओडिशा और बस्तर में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि मामले (Odisha History Sheeter Arrest) की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी भूमिका से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापा: नोट गिनने की मशीन, रिवॉल्वर, 35 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त…



