CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत

Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Lightning Death
Lightning Death

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की दर्दनाक मौत (Lightning Death) हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव में हुआ, जहां खेत में काम कर रहे किसान अचानक मौसम बदलने के बाद बिजली गिरने की चपेट में आ गए। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी से अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Contents
  • प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
  • अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश
  • रायपुर में भी बारिश के आसार (Lightning Death) 
  • बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद

यह भी पढ़ें : Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

जानकारी के अनुसार सलोरा-छुरी गांव में 25 से 30 किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और खेत की मेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें : Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग

घटना (Lightning Death)  के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहुराम (44), लक्ष्मी चंद (48) और श्याम साहू (58) के रूप में हुई है। तीनों सलोरा-छुरी गांव के निवासी थे।

यह भी पढ़ें : Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

जिला स्तर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि सरगुजा में सबसे कम 49 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

रायपुर में भी बारिश के आसार (Lightning Death) 

रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : New Union Education Minister : प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र प्रभावी बना रहता है तो आने वाले दिनों में प्रदेश के वर्षा प्रभावित जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे मानसून के दौरान हुई वर्षा की कमी की भरपाई होने और सामान्य वर्षा के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

CG News : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के तेवर तीखे, कल कांग्रेस विधायक करेंगे राज भवन तक पैदल मार्च, 24 को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन
रायगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका
Chhattisgarh BJP National Leadership: दिल्ली की राजनीति में बढ़ता छत्तीसगढ़ का वजन
CM Vishnudev Sai Hindu Sammelan Visit: राजधानी में व्यस्त रहेगा मुख्यमंत्री का दिन
SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?